लाइव न्यूज़ :

सूरज परमार आत्महत्या मामला: उच्च न्यायालय ने चार आरोपियों की जमानत रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:38 IST

Open in App

ठाणे, 11 जुलाई बंबई उच्च न्यायालय ने वर्ष 2015 में ठाणे के बिल्डर सूरज परमार की आत्महत्या के मामले में चार आरोपियों की जमानत रद्द करने की महाराष्ट्र सरकार की याचिका खारिज कर दी है।

इस मामले के तीन आरोपी ठाणे नगर निकाय में पार्षद हैं जबकि चौथा आरोपी पूर्व पार्षद है।

परमार ने अक्टूबर 2015 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। परमार ने अपने सुसाइड नोट में चार पार्षदों पर उसे ऐसा कदम उठाने पर मजबूर करने का आरोप लगाया था। साथ ही आरोप लगाया था कि चारों आरोपी उसे पैसे के लिए परेशान कर रहे थे।

ठाणे की एक जिला अदालत ने चारों आरोपियों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पार्षद हनुमंत जगदाले, नजीब मुल्ला, कांग्रेसी पार्षद विक्रांत चव्हाण और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पूर्व पार्षद सुधाकर चव्हाण को जमानत प्रदान की थी।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश डी नाइक ने सात जुलाई के अपने आदेश में जमानत रद्द करने के अनुरोध वाली महाराष्ट्र सरकार की याचिका खारिज कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू