उच्चतम न्यायालय से किसानों को जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ की अनुमति देने का आग्रह

By भाषा | Updated: September 30, 2021 23:01 IST2021-09-30T23:01:19+5:302021-09-30T23:01:19+5:30

Supreme Court urges farmers to allow 'Satyagraha' at Jantar Mantar | उच्चतम न्यायालय से किसानों को जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ की अनुमति देने का आग्रह

उच्चतम न्यायालय से किसानों को जंतर मंतर पर ‘सत्याग्रह’ की अनुमति देने का आग्रह

नयी दिल्ली, 30 सितंबर किसानों के एक संगठन ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर आग्रह किया है कि किसानों को यहां जंतर मंतर पर केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन की अनुमति दी जानी चाहिए।

याचिका शुक्रवार को सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की पीठ के समक्ष आएगी। इसमें अदालत से आग्रह किया गया है कि ‘किसान महापंचायत’ के कम से कम 200 लोगों को अहिंसक सत्याग्रह करने के वास्ते जंतर मंतर पर स्थान उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया जाना चाहिए।

अधिवक्ता अजय चौधरी के माध्यम से दायर याचिका में केंद्र, दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली के पुलिस आयुक्त को प्रतिवादी बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Supreme Court urges farmers to allow 'Satyagraha' at Jantar Mantar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे