लाइव न्यूज़ :

आप BSF में ड्यूटी पर शराब के नशे में नहीं हो सकते, सुप्रीम कोर्ट ने सीमा सुरक्षा बल जवान से कहा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2022 23:00 IST

बर्खास्तगी के आदेश के खिलाफ जवान की अपील बीएसएफ महानिदेशक ने खारिज कर दी थी और मेघालय उच्च न्यायालय ने भी सेवा से बर्खास्तगी की पुष्टि की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजवान की याचिका स्वीकार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।आपने अपना अपराध स्वीकार किया है कि आप ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में थे।पीठ ने कहा कि वह सेवा से बर्खास्तगी के फैसले में हस्तक्षेप नहीं करने जा रही है।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने ड्यूटी पर शराब के नशे में होने के चलते सेवा से बर्खास्त कर दिये गये सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की याचिका स्वीकार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया।

 

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा, ‘‘आपने अपना अपराध स्वीकार किया है कि आप ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में थे। आपका यह कहना है कि आप परेशान थे और आप गये और शराब की एक बोतल ले आये। हम यहां क्या कर सकते हैं? हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे।’’

बीएसएफ जवान की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने कहा कि अदालतों और संबद्ध प्राधिकारों ने सेवा से बर्खास्त किये जाने पर बीएसएफ के विभिन्न नियमों पर गौर नहीं किया। पीठ ने कहा कि वह सेवा से बर्खास्तगी के फैसले में हस्तक्षेप नहीं करने जा रही है।

उल्लेखनीय है कि बर्खास्तगी के आदेश के खिलाफ जवान की अपील बीएसएफ महानिदेशक ने खारिज कर दी थी और मेघालय उच्च न्यायालय ने भी सेवा से बर्खास्तगी की पुष्टि की थी। अधिवक्ता ने कहा कि ड्यूटी पर शराब के नशे में रहने को लेकर सजा बहुत कठोर है। न्यायालय ने कहा, ‘‘बिल्कुल, यह कठोर होगा, आप सीमा सुरक्षा बल में ड्यूटी पर शराब के नशे में नहीं हो सकते।’’ 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है