लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय याचिकाएं दायर करने के वैधानिक समय सीमा में दी गई छूट वापस लेगा

By भाषा | Updated: September 23, 2021 17:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर महामारी की स्थिति में सुधार का संज्ञान लेते हुए उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को टिप्पणी की कि वह 27 अप्रैल का अपना आदेश वापस लेगा जिसमें उसने याचिका दायर करने के लिए वैधानिक समय सीमा में छूट दी गयी थी।

कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने 27 अप्रैल 2021 को चुनाव याचिकाओं सहित याचिकाएं दायर करने के लिए वैधानिक समय सीमा में छूट दी थी।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि स्वत: संज्ञान लेकर समय सीमा विस्तार को एक अक्टूबर से वापस लिया जा रहा है और इसके बाद अदालतों में मुकदमा दायर करने के लिए 90 दिनों की सामान्य समय सीमा एक बार फिर लागू हो जाएगी।

पीठ ने आदेश सुरक्षित रखते हुए कहा, ‘‘हम आदेश पारित करेंगे।’’

पीठ ने इस तर्क को ‘‘निराशावादी’’ करार दिया कि समय सीमा विस्तार को इस वर्ष के अंत तक लागू रखा जाए क्योंकि देश में कोविड-19 के तीसरे लहर की आशंका है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आप निराशावादी हैं। कृपया तीसरी लहर को आमंत्रित मत कीजिए।’’

अटॉर्नी जनरल के. के़ वेणुगोपाल ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति में सुधार आया है और वर्तमान में देश में कहीं भी निरूद्ध क्षेत्र नहीं है और इसलिए समय सीमा में छूट को वापस लिया जा सकता है।

पीठ ने कहा कि छूट की अवधि सितंबर के अंत तक जारी रहेगी और कहा कि वह स्वत: संज्ञान वाले मामले का निस्तारण करेगी जिसे पिछले वर्ष महामारी के बाद राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए लागू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे