लाइव न्यूज़ :

देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग वाली याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2019 11:21 IST

पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन में आज देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार यानि 17 जून को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और हड़ताली डॉक्टरों के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए बैठक हो सकती है। 

Open in App

देशभर के सरकारी डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल (17 जून) को सुनवाई करेगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में देशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग की गई है। इसके अलावा हाल ही में हुए कोलकाता मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों पर हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई। 

फिलहाल, कोर्ट डॉक्टरों की सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका कल सुनवाई करेगा। वहीं, पश्चिम बंगाल के डॉक्टरों के समर्थन में आज देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। सोमवार यानि 17 जून को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और हड़ताली डॉक्टरों के बीच गतिरोध खत्म करने के लिए बैठक हो सकती है। 

 

आज राष्ट्रीय राजधानी में कई सरकारी और निजी अस्पतालों में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं जहां कई डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे अपने साथियों के समर्थन में एक दिन के लिए काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। हालांकि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा बुलाई गई हड़ताल में शामिल होने से इनकार कर दिया है। आईएमए ने 17 जून को देशभर में हड़ताल की घोषणा की है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टएम्सपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया