लाइव न्यूज़ :

गुजरात के कोविड अस्पतालों में अग्निसुरक्षा समीक्षा से जुड़े मामलों पर नौ अगस्त को सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह गुजरात में कोविड-19 अस्पतालों की अग्निसुरक्षा समीक्षा से जुड़े एक मामले में नौ अगस्त को सुनवाई करेगा जिसमें उसने भवन उपनियमों के उल्लंघन को दुरूस्त करने के लिए चिकित्सा संस्थानों की खातिर समय सीमा बढ़ाने पर गुजरात सरकार की खिंचाई की थी।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ के समक्ष यह मामला सुनवाई के लिए आया जिसे गुजरात सरकार के आठ जुलाई की अधिसूचना के बारे में 19 जुलाई को अवगत कराया गया कि अनुपालन को दुरूस्त करने की समय सीमा तीन महीने के लिए बढ़ाई गई है।

पीठ ने सोमवार को सुनवाई के दौरान राज्य की तरफ से जारी ‘‘स्पष्टीकरण अधिसूचना’’ का हवाला देते हुए सोलीसीटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि ‘‘आप सरकार को ठीक तरह से सलाह दें।’’

पीठ ने मेहता से कहा कि उसे अहमदाबाद में श्रेय अस्पताल और राजकोट में उदय शिवानंद अस्पताल में अग्निकांडों पर जांच आयोग की रिपोर्ट नहीं मिली है।

श्रेय अस्पताल में छह अगस्त 2020 को आग लगने की घटना में कोविड-19 पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई थी। पिछले वर्ष 27 नवंबर को उदय शिवानंद अस्पताल में इसी तरह की घटना में पांच कोविड मरीजों की मौत हो गई।

मेहता ने कहा कि शीर्ष अदालत में सील कवर में रिपोर्ट दायर की गई है।

पीठ ने कहा, ‘‘आप हमें रिपोर्ट दीजिए। हम मामले में अगली सुनवाई सोमवार (नौ अगस्त) को करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए