लाइव न्यूज़ :

बच्चों के संरक्षण मामले को लेकर सुप्रीम केर्ट हिंदू, मुस्लिम कानूनों की करेगा पड़ताल

By भाषा | Updated: October 26, 2019 06:06 IST

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने लंदन में रहने वाली एक प्रवासी भारतीय कार्यकर्ता सुलोचना रानी द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर संज्ञान लिया और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय हिंदू और मुस्लिम पर्सनल लॉ के कुछ खास कानूनी प्रावधानों की संवैधानिक वैधता की पड़ताल करने के लिये शुक्रवार को सहमत हो गया।ये प्रावधान बच्चों का संरक्षण अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी में सिर्फ एक को देने का समर्थन करते हैं और इस तरह दोनों (माता-पिता) से देखभाल और प्यार पाने के बच्चों के मूल अधिकारों तथा कल्याण की अनदेखी होती है।

उच्चतम न्यायालय हिंदू और मुस्लिम पर्सनल लॉ के कुछ खास कानूनी प्रावधानों की संवैधानिक वैधता की पड़ताल करने के लिये शुक्रवार को सहमत हो गया। दरअसल, ये प्रावधान बच्चों का संरक्षण अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी में सिर्फ एक को देने का समर्थन करते हैं और इस तरह दोनों (माता-पिता) से देखभाल और प्यार पाने के बच्चों के मूल अधिकारों तथा कल्याण की अनदेखी होती है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने लंदन में रहने वाली एक प्रवासी भारतीय कार्यकर्ता सुलोचना रानी द्वारा दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर संज्ञान लिया और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया।

केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा, ‘‘इस विषय की निश्चित तौर पर पड़ताल की जरूरत है। ’’ पीठ में न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस ए नजीर भी शामिल हैं।

यह याचिका अधिवक्ता कालीस्वरम राज के मार्फत दायर की गई। याचिका में हिंदू और मुस्लिम पर्सनल लॉ में शामिल विभिन्न परंपराओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि लैंगिक आधार पर संरक्षण और अभिभावक होना निर्धारित करना भेदभावपूर्ण है। यह संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार)और 21 (स्वतंत्रता का अधिकार) का उल्लंघन करता है। भाषा सुभाष माधव माधव

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है