लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यों के लिए उद्यानों के उपयोग पर रोक लगाने के एनजीटी के आदेश पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: August 3, 2021 13:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें सामाजिक, वाणिज्यिक, विवाह या इसी प्रकार के अन्य समारोहों के लिए उद्यानों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया था।

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन की पीठ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में उद्यानों के महीने में 10 दिनों से अधिक उपयोग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। एनजीटी के चार फरवरी के आदेश के खिलाफ नगर निकायों की याचिकाओं पर यह आदेश पारित किया गया।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अपीलकर्ताओं को बिना कोई नोटिस दिए फैसला सुनाया गया है।

पीठ ने कहा, ‘‘प्रतिवादियों को नोटिस जारी करें। तदनुसार, अपील के तहत निर्णय और आदेश लागू होने पर रोक रहेगी। यह स्पष्ट किया जाता है कि उद्यानों के उपयोग के संबंध में एमसी मेहता बनाम भारत संघ मामले में न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और उक्त निर्णय में उल्लिखित उद्देश्यों के लिए किसी भी परिस्थिति में एक महीने में 10 दिन से अधिक समय के लिए उद्यानों के उपयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

एनजीटी ने अपने फरवरी के आदेश में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि राष्ट्रीय राजधानी में किसी भी सामाजिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और विवाह या अन्य समारोहों के आयोजन के लिए किसी भी उद्यान का उपयोग नहीं किया जाए। इसने उद्यानों के उपयोग पर रोक लगाने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लेख किया था और कहा था कि दिल्ली विकास प्राधिकरण और नगर निकायों को उल्लंघन के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos