लाइव न्यूज़ :

मृत्युदंड की सजा पाए कैदियों के अधिकारों के उल्लंघन पर कोर्ट ने 10 राज्यों से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: April 1, 2018 11:08 IST

सुप्रीम कोर्ट ने डीजीपी से मौत की सजा पाए कैदियों को अलग- थलग बंद रखने, कानूनी प्रतिनिधित्व, उनके परिजनों से जेल में मिलने के अधिकार और मनोचिकित्सकीय परामर्श पर भी जवाब मांगा गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए कैदियों के मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के मामले में10 राज्यों के महानिदेशक( कारागार) से जवाब मांगा है। डीजीपी( कारागार) से मौत की सजा पाए कैदियों को अलग- थलग बंद रखने, कानूनी प्रतिनिधित्व, उनके परिजनों से जेल में मिलने के अधिकार और मनोचिकित्सकीय परामर्श पर भी जवाब मांगा गया है।

न्यायमूर्ति एम बी लोकुर और दीपक गुप्ता की एक पीठ ने10 राज्यों के डीजीपी( कारावास) से न्याय मित्र एडवोकेट गौरव अग्रवाल के पत्र पर जवाब मांगा है जिन्होंने अदालत की नियमावली और कैदियों के मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाया है। पीठ ने कहा, 'जरूरत है कि दस राज्यों के महानिदेशक( कारागार) न्याय मित्र द्वारा भेजे गए खत का जवाब दें क्योंकि यह जेल में बंद उन कैदियों के मानवाधिकारों से संबंधित है जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई है।' 

यह दस राज्य हैं आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली, गोवा, मध्य प्रदेश, असम और बिहार। पीठ ने राज्यों से आठ मई तक जवाब देने को कहा है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह