लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले एससीबीए के 77 वकीलों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून उच्चतम न्यायालय ने शीर्ष अदालत के वकीलों के संगठन के उन 77 सदस्यों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी, जिनकी कोविड-19 के कारण मौत हो गई है।

दिन की कार्यवाही की शुरुआत में प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने न्यायालय के न्यायाधीशों की ओर से संवेदना व्यक्त की । प्रधान न्यायाधीश रमण ने कहा, ‘‘हमें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के सचिव ने सूचित किया कि एससीबीए के 77 सदस्य वकीलों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई है। हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम दिवंगत आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन रखेंगे।’’

दिन के लिए सूचीबद्ध पहले मामले में पेश हुए वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणन ने शीर्ष अदालत के इस कदम की सराहना की और कहा, ‘‘हम अदालत के इस नेक और आवश्यक कदम की सराहना करते हैं। हमें पता है कि अदालत के कई कर्मियों ने भी जान गंवाई है, हम दिवंगत आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

एससीबीए के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वकील विकास सिंह अगले मामले में पेश हुए और उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले बार के सदस्य वकीलों को श्रद्धांजलि देने को लेकर अदालत की सराहना करते हैं।

उच्चतम न्यायालय ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से काम करना पुन: आरंभ किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों