लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली के AIIMS में शिफ्ट करने का दिया आदेश, अगली सुनवाई शुक्रवार को

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 12:57 IST

रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के चार दिन बाद भी पीड़िता और उसके वकील की हालत गंभीर है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहले ही पीड़िता के चाचा को  रायबरेली की जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप पीड़िता के मामले पर सुनवाई करते हुये आदेश दिया है कि पीड़िता को एयरलिफ्ट करके दिल्ली ला जाये। अब इस मामले पर अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के बाद पीड़िता और उसके वकील की हालत गंभीर बनी हुई थी। लेकिन अब हालत स्थिर होने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पीड़िता को दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है। पीड़िता को दिल्ली के AIIMS अस्पताल में एडमिट किया जायेगा। पीड़िता पहले लखनऊ के KGMU में भर्ती थी। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पीड़िता और वकील की हालत अब भी गंभीर है। लेकिन वो स्थिर हैं। उन्नाव रेप पीड़िता वेंटिलेटर के बिना सांस नहीं ले पा रही हैं। वहीं, वकील बिना किसी सहारे के सांस ले पा रहे हैं। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहले ही पीड़िता के चाचा को  रायबरेली की जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी कीमत पर प्रत्यश या अप्रत्यश रूप से मीडिया में पीड़िता की पहचान सामने नहीं आनी चाहिए। मीडिया का दायित्व बनता है कि वो रेप पीड़िता की पहचान छिपाये रखे। कोर्ट ने सीबीआई कहा है कि इस मामले पर दिन-प्रतिदिन सुनवाई हो और 45 दिन में ट्रॉयल पूरा किया जाए। 

रविवार 28 को हुआ पीड़िता के कार का एक्सीडेंट

रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के चार दिन बाद भी पीड़िता और उसके वकील की हालत गंभीर है। पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्टसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां