लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय का भूजल दोहन पर एनजीटी के आदेश के खिलाफ अपील पर केंद्र को नोटिस

By भाषा | Updated: September 24, 2021 17:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने अनधिकृत रूप से भूजल का दोहन करने के मामले में नोएडा गोल्फ कोर्स सोसाइटी पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर शुक्रवार को केंद्र और अन्य पक्षों को नोटिस जारी किये।

न्यायमूर्ति एस ए नजीर और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्रीय भूमि जल प्राधिकरण, नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

शीर्ष अदालत ने अपील को अपने समक्ष लंबित इसी तरह के मामले के साथ सूचीबद्ध कर दिया।

पीठ ने कहा, ‘‘भूजल का अत्यधिक दोहन नहीं करें। क्या आप अब भी भूजल निकाल रहे हैं।’’

नोएडा गोल्फ कोर्स सोसाइटी की ओर से पेश हुए वकील ने पीठ को बताया कि सोसाइटी नोएडा प्राधिकरण द्वारा जल-मल शोधन संयंत्र से उपलब्ध कराए जा रहे पानी का इस्तेमाल कर रही है।

अनधिकृत रूप से भूजल का दोहन किए जाने के मामले में एनजीटी ने नोएडा गोल्फ कोर्स और एडवैंट नैविस बिजनेस पार्क पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

हरित इकाई ने यह आदेश केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक समिति की रिपोर्ट के बाद दिया था जिसमें कहा गया था कि भूजल का अवैध दोहन किया जा रहा है और बागवानी के लिये इस भूजल का दुरुपयोग किया जा रहा है।

अधिकरण ने कहा था कि यह स्पष्ट नहीं है कि अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्तो का पालन किया जा रहा है या नहीं

पर्यावरण कार्यकर्ता विक्रांत तोंगड ने याचिका दायर कर यह मुद्दा उठाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों