लाइव न्यूज़ :

सिंघू लिंचिंग मामले की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश करें : संयुक्त किसान मोर्चा की मांग

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बृहस्पतिवार को मांग की कि सिंघू बोर्डर पर पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटना की जांच उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से कराई जाए और निहंग सिख के एक नेता से मुलाकात करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश चौधरी से इस्तीफा देने की मांग की, जिसका समूह कथित तौर पर एक व्यक्ति की जघन्य हत्या में संलिप्त था।

किसान संगठनों के समूह ने लखीमपुर खीरी घटना में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी एवं गिरफ्तारी की मांग तथा कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन के 11 माह पूरा होने पर अखिल भारतीय स्तर पर धरना देने का भी आह्वान किया।

मोर्चा ने बयान जारी कर कहा, ‘‘एसकेएम मांग करता है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश चौधरी तुरंत इस्तीफा दें जिन्होंने निहंग सिखों के एक नेता से मुलाकात की जिसका समूह जघन्य हत्या में संलिप्त था। एसकेएम षड्यंत्र की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराने की मांग करता है।’’

इसने कहा कि इस तरह की घटनाओं से ‘‘किसान आंदोलन को बदनाम करने और इसे हिंसा में फंसाने का षड्यंत्र रचा गया।’’

दलित मजदूर लखबीर सिंह का शव 15 अक्टूबर को कृषि कानूनों के विरोध में हो रहे प्रदर्शन स्थल के पास एक अवरोधक से बंधा पाया गया था। उसका एक हाथ कटा हुआ था और उसके शरीर पर धारदार हथियारों से वार के कई निशान थे।

एसकेएम ने कहा, ‘‘पंजाब के 32 किसान संगठनों की कल सिंघू मोर्चा पर बैठक हुई। घटना की तथ्यान्वेषी रिपोर्ट सौंपने के लिए पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया। सरकार के षड्यंत्र को विफल करने के लिए बैठक में पंजाब के किसानों से कहा गया कि मोर्चा को मजबूत बनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल