लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने घर से मामलों की सुनवाई की

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने कोविड-19 के मामले तेज रफ्तार से बढ़ने के मद्देनजर मंगलवार को अपने घरों से ही मामलों की सुनवाई की। वहीं न्यायालय की रजिस्ट्री ने अपने अधिकारियों को, अगर किसी दिन कार्यालय में उपस्थिति की आवश्यकता नहीं हो, तो ‘घर से काम’ करने की अनुमति दी है।

शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों ने सोमवार को अपने निर्धारित समय से एक घंटे देर से अपने-अपने आवास से अदालती कार्यवाही की। पिछले हफ्ते करीब 44 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यह कदम उठाया गया।

उभरती स्थिति पर गौर करते हुए न्यायालय की रजिस्ट्री ने 13 अप्रैल के अपने आदेश में न्यायालय के अधिकारियों से कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने वाले सभी एहतियातों का सख्त अनुपालन करने को कहा था, जिनमें आपस में दो गज दूर रखने के नियम, शरीर के तापमान की जांच करने, मास्क पहनने और हाथ साफ रखने जैसे स्वच्छता से जुड़े अन्य व्यवहार शामिल हैं।

शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री ने अपने आदेश में कहा कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर आचरण नियमावली के तहत प्रशासिक कार्रवाई की जा सकती है।

न्यायालय ने तत्काल सुनवाई के लिए मामलों को वकीलों के उपस्थित होकर प्रस्तुत करने पर भी सोमवार से अगले आदेश तक अस्थायी रोक लगा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह