उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मिजोरम में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए

By भाषा | Updated: November 7, 2021 00:51 IST2021-11-07T00:51:15+5:302021-11-07T00:51:15+5:30

Supreme Court judges attend legal awareness program in Mizoram | उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मिजोरम में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मिजोरम में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए

आइजोल, छह नवंबर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित शनिवार को मिजोरम पहुंचे और कहा कि कानूनी सहायता एक संवैधानिक अधिकार है और इस तक सभी की पहुंच होनी चाहिए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आगमन के तुरंत बाद, न्यायमूर्ति ललित मामित जिले के पर्यटन स्थल रेइक गांव में स्वच्छता सह कानूनी जागरूकता कार्यक्रम में पहुंचे। यह जगह अपनी हरित पहलों के लिए प्रसिद्ध है।

पर्वतीय राज्य में यह न्यायमू्र्ति ललित का पहला दौरा है।

सूत्रों ने बताया कि उनके साथ गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश माइकल जोथानखुमा और न्यायमूर्ति नेलसन साइलो भी मौजूद थे।

शीर्ष अदालत के न्यायाधीश ने कहा कि वह मिजोरम के लोगों के आतिथ्य और सादगी से प्रभावित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Supreme Court judges attend legal awareness program in Mizoram

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे