लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश ने प्रधानमंत्री को ‘लोकप्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता’ बताया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:30 IST

Open in App

अहमदाबाद, छह फरवरी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एम. आर. शाह ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘हमारा सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता’’ बताया।

न्यायमूर्ति शाह ने गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में प्रधानमंत्री की प्रशंसा की।

न्यायमूर्ति शाह ने कहा, ‘‘मुझे गुजरात उच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह में, हमारे सबसे लोकप्रिय, प्रिय, जीवंत और दूरदर्शी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में, भाग लेकर गौरव का अनुभव हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय संविधान के तहत स्थापित भारतीय गणतंत्र की खूबियों में से एक है विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्ति का बंटवारा।’’

न्यायमूर्ति ने कहा कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि गुजरात उच्च न्यायालय ने कभी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं किया और हमेशा न्याय प्रदान किया है।

पिछले साल न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा द्वारा एक समारोह में प्रधानमंत्री की प्रशंसा किए जाने के बाद वह सबकी नजरों में आ गए थे। न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) मिश्रा ने मोदी को ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार्य दूरदर्शी नेता’’ बताया था।

शनिवार को भी अपने संबोधन में न्यायमूर्ति शाह ने गुजरात उच्च न्यायालय को अपनी कर्मभूमि बताया था। इस न्यायालय में उन्होंने 22 साल वकील की तरह और 14 साल न्यायाधीश की तरह सेवा दी थी।

प्रधानमंत्री ने हीरक जयंती समारोह में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

समारोह में मोदी ने भारतीय न्यायपालिका की यह कहते हुए सराहना की कि उसने लोगों के हितों की रक्षा करने और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को कायम रखने का अपना दायित्व बखूबी निभाया और यह काम उस समय भी किया गया जब राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos