लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री की याचिका पर उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक सरकार को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: January 18, 2021 23:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जनवरी उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी की याचिका पर सोमवार को राज्य सरकार से जवाब मांगा। कुमारस्वामी ने याचिका दायर कर भ्रष्टाचार के एक मामले में बिना उचित मंजूरी के विशेष न्यायाधीश द्वारा उनके खिलाफ संज्ञान लिए जाने को चुनौती दी है।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एम. आर. शाह की पीठ ने कर्नाटक सरकार और मामले में शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया और छह हफ्ते में उनसे जवाब मांगा।

पीठ ने कहा, ‘‘नोटिस जारी कर पूछा जाए कि क्या बिना मंजूरी के विशेष न्यायाधीश संज्ञान ले सकते हैं और छह हफ्ते में जवाब दाखिल किया जाए।’’

मामला एम. एस. महादेव स्वामी द्वारा भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत बेंगलुरू सिटी में विशेष न्यायाधीश के समक्ष दी गई निजी शिकायत से जुड़ा हुआ है जिसमें कुमारस्वामी एवं अन्य के खिलाफ अभियोजन चलाने की मांग की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?