लाइव न्यूज़ :

आधार डेटा के निजी कंपनियों के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने भेजा केंद्र को नोटिस, UIDAI से भी मांगा जवाब

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2019 12:50 IST

सुप्रीम कोर्ट ने आधार डेटा के प्राइवेट कंपनियों के द्वारा ग्राहकों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देआधार डेटा के प्राइवेट कंपनियों द्वारा इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र से जवाबसुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के अनुसार केंद्र द्वारा नियमों में बदलाव कोर्ट के आदेश के मुताबिक नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने निजी कंपनियों को प्रमाणीकरण के लिए आधारा डेटा के इस्तेमाल की अनुमति देने वाले कानून में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा है। साथ ही कोर्ट ने UIDAI को भी नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा है।

चीफ जस्टिस एस ए बोडबे और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने एसजी बोमबाटकेरे की ओर से दायर याचिका पर केंद्र और  UIDAI से जवाब मांगा है। इस याचिका में आरोप है कि आधार एक्ट में 2019 में बदलाव दरअसल शीर्ष अदालत के पूर्व के फैसले के मुताबिक नहीं है।

इससे पहले पांच जजों की एक बेंच ने आधार कार्ड की वैधता को बरकरार रखते हुए कुछ अपवाद रखे थे। इसके तहत कोर्ट ने कहा था कि प्राइवेट कंपनियां ग्राहकों की इच्छा के बावजूद जानकारी के लिए आधार डेटा का इस्तेमाल नहीं कर सकतीं।

बाद में केंद्र ने इसमें बदलाव किया और मोबाइल फोन कनेक्शन सहित बैंक अकाउंट खोलने के लिए भी ऐच्छिक तौर पर आधार के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टआधार कार्डयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया