लाइव न्यूज़ :

उच्चतम नयायालय ने एनजीओ अध्यक्ष को अवमानना का नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल उच्चतम न्यायालय ने उसके निर्देशों का उल्लंघन करने और उसके समक्ष पेश न होने पर एक गैर सरकारी संगठन के प्रमुख को सोमवार को अवमानना का नोटिस जारी किया तथा उनके आचरण की निन्दा की।

शीर्ष अदालत ने पिछले वर्षों में अकारण 64 जनहित याचिकाएं दायर करने को लेकर लगाए गए 25 लाख रुपये के जुर्माने को जमा न करने पर पूर्व में एनजीओ सुराज इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव दहिया के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे।

न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की पीठ ने कहा कि एनजीओ अध्यक्ष ने 26 मार्च को कोविड रोधी टीकाकरण कराया था, यह एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद अदालत के समक्ष आज पेश न होने की कोई वजह नहीं है।

इसने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि दहिया द्वारा इस अदालत के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है और अवमानना नोटिस जारी करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचता, जिसका जवाब 12 अप्रैल को दिया जाए।

न्यायालय ने कहा कि दहिया को व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र