लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के समक्ष मामले सूचीबद्ध करने के लिए परिपत्र जारी किया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 15:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के समक्ष ‘‘विविध प्रकार के अत्यावश्क मामले’’ सुनवाई के लिये सूचीबद्ध करने के बारे में परिपत्र जारी किया है।

न्यायालय द्वारा मंगलवार को जारी किया गया परिपत्र उन पीठों के संबंध में है जो ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 26 मई से दो जून के बीच मामलों की सुनवाई करेंगी।

उच्चतम न्यायालय 10 मई से 28 जून तक वार्षिक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर है।

अवकाश के अगले खंड के वास्ते पीठों का गठन बाद में अधिसूचित किया जाएगा।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने ‘‘न्याय की मांग को पूरा करने के क्रम में और पुनर्निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अत्यंत आवश्यक प्रकृति के मामलों की सुनवाई के लिए’’ संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए।

पुनर्निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान 26 मई से दो जून के बीच दो खंडपीठ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई करेंगी।

परिपत्र के अनुसार पहली पीठ में न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस होंगे। इसमें कहा गया है कि दूसरी पीठ में न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत 26 से 28 मई तक मामलों की सुनवाई करेंगे। इसके बाद, मामलों की 29 मई से दो जून तक होने वाली सुनवाई के लिए पीठ में न्यायमूर्ति कांत की जगह न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां