लाइव न्यूज़ :

पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई योगी सरकार को फटकार, कहा- तुरंत करें रिहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 11:24 IST

प्रशांत कनौजिया को पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी के कारण गिरफ्तार किया गय़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने दी पत्रकार प्रशांत कनौजिया को बड़ी राहतसुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को फटकार लगाते हुए प्रशांत को रिहा करने के निर्देश दिये

सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार प्रशांत कनौजिया को हिरासत में लिये जाने पर मंगलवार को यूपी पुलिस को फटकार लगाते हुए पूछा कि उन्हें किस आधार पर गिरफ्तार किया गया। साथ ही कोर्ट ने प्रशांत को तत्काल रिहा करने के भी निर्देश दिए। प्रशांत कनौजिया को पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण गिरफ्तार किया गया था।

इसके बाद प्रशांत की पत्नी जिगीशा अरोड़ा ने सोमवार को गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के दौरान कहा, 'विचार अलग-अलग हो सकते हैं। उसे (प्रशांत) संभवत: वह ट्वीट लिखना या पब्लिश नहीं करना चाहिए लेकिन किस आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।' 

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जस्टिस अजय रस्तोगी की वैकेशन ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा, 'हम ऐसे ट्वीट की प्रशंसा नहीं कर सकते लेकिन क्या इसके लिए आप उन्हें जेल में डाल देंगे?' 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, प्रशांत कनौजिया ने ट्विटर और फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया था जिसमें एक महिला मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर विभिन्न मीडिया संगठनों के पत्रकारों के सामने यह दावा करती दिख रही है कि उसने सीएम आदित्यनाथ को शादी का प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के हजरतगंज पुलिस थाने में शुक्रवार रात को एक उपनिरीक्षक ने कनौजिया के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की जिसमें आरोप लगाया है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया