लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने कोविड मृतकों को चार लाख मुआवजा देने की याचिका पर फैसला किया सुरक्षित, जानें केंद्र सरकार ने क्या कहा

By वैशाली कुमारी | Updated: June 23, 2021 11:10 IST

14 मार्च 2020 को गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कोरोनावायरस को नोटिफाइड आपदा घोषित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देगौरतलब है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी को केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन कानून के तहत महामारी घोषित किया था।सुप्रीम कोर्ट ने Covid-19 महामारी से मरे लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने वाली याचिका पर अपने फैसले को सुरक्षित कर लिया है। दिल्ली सरकार ने हाल ही में ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है

सुप्रीम कोर्ट ने Covid-19 महामारी से मरे लोगों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने वाली याचिका पर अपने फैसले को सुरक्षित कर लिया है। केंद्र सरकार ने इस याचिका पर सोमवार को एक हलफनामा दाखिल किया था। इसमें कहा गया कि राज्य सरकारें मुआवजे का बोझ नहीं उठा सकती हैं और मुआवजे में दिए जाने वाले रुपयों का इस्तेमाल स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किया जाना चाहिए।

गौरतलब है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी को केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन कानून के तहत महामारी घोषित किया था। इस कानून के सेक्शन 12(3)के मुताबिक आपदा या महामारी से पीड़ित लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय प्रशासन को पीड़ितों को मुआवजा, घर या संपत्ति के नुकसान के एवज में धनराशि दी जानी चाहिए। केंद्र सरकार इस नियम के तहत मुआवजे की राशि को समय-समय पर संशोधित करती रहती है।

8 अप्रैल 2015 के संशोधन के बाद केंद्र सरकार ने तय किया कि आपदा महामारी से पीड़ित लोगों को मुआवजे के तौर पर 4 लाख रुपये दिए जाएंगे। संशोधन में कहा गया कि यह धनराशि उन लोगों को भी दी जाएगी जिनकी राहत कार्य और तैयारियों मे जान चली गई है। हालांकि इन लोगों के मौत की पुष्टि संबंधित विभाग से प्रमाणित होनी चाहिए।

14 मार्च 2020 को गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर कोरोनावायरस को नोटिफाइड आपदा घोषित किया था। पत्र में कोविड-19 से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेख किया गया था लेकिन पत्र में कोविड-19 से जान गंवाने वालों के लिए मुआवजे की स्पष्ट चर्चा नहीं की गई थी।

ऐसे में अगर कानून के तहत केंद्र सरकार पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा देती है तो मंगलवार तक स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 3.89 लाख लोगों की कोविड से मौतें हुई हैं और इन लोगों को मुआवजा देने में 15,572 करोड़ का खर्च आएगा।वही कुछ राज्य सरकार ने परिजनों को मुआवजा देने की बात कही है लेकिन हर तरह की मौत के लिए मुआवजा अलग तय किया गया है। दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले लोगों को पांच लाख रुपये और कोविड-19 से मरने वाले लोगों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। 

आपको बता दें कि इस मामले के लिए गौरव कुमार बंसल और रीपक बंसल ने कोर्ट में याचिका दायर की थी जिसके बाद केंद्र सरकार ने दलील दी कि अगर 4-4 लाख रुपए मुआवजे में दिए जाएंगे तो राहत कोष की पूरी राशि इसी में खर्च हो जाएगी बतौर दूसरी महामारी से लड़ने के इंतजाम नहीं हो पाएंगे।

केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि राज्य सरकारों की आर्थिक स्थिति पहले पहले ही खराब चल रही है। केंद्र सरकार ने एक्स ग्रेशिया टर्म का हवाला देते हुए बताया कि मुआवजे की राशि देना कानून पर आधारित नहीं है।  बता दें कि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने के लिए कोई भी स्कीम की घोषणा नहीं की गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल