लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार से पूछी राफेल विमान सौदे की प्रक्रिया, राहुल का तंज- 'The PM Decided'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 10, 2018 18:51 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री ने निर्णय लिया। अब उनके फैसले को सही साबित करने के लिए रास्ते तलाशने शुरू कर दिए गए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 10 अक्टूबरःसुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार से राफेल फाइटर जेट खरीदने की प्रक्रिया की जानकारी मांगी तो कांग्रेस फिर सक्रिय हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने राफेल खरीद की प्रक्रिया की जानकारी मांगी है। ये बेहद आसान है- पीएम ने तय किया। अब उनके फैसले को जस्टिफाई करने के लिए तरीके निकाले जाने बाकी हैं। लेकिन काम शुरू हो गया है। P.S.- रक्षामंत्री आज रात फ्रांस जा रही हैं।'

भारतीय सेना के लिए फ्रांस की रक्षा कंपनी दसॉल्ट से 36 लड़ाकू विमान खरीद रही है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से राफेल के दाम के बारे में जानकारी नहीं मांगी है। केंद्र सरकार की तरफ से पेश एटॉर्नी जनरल  केके वेणुगोपाल ने कहा कि राफेल सौदा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है और ऐसे मुद्दों की न्यायिक समीक्षा नहीं की जा सकती है।

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ की पीठ ने यह स्पष्ट किया कि फ्रांस के साथ हुए इस सौदे के संबंध में उसे कीमत और सौदे के तकनीकी विवरणों से जुड़ी सूचनाएं नहीं चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के मुद्दे को गांव-गांव तक लेकर जाएं और ग्रामीणों के समक्ष केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करें। राजस्थान की दो दिवसीय यात्रा पर आए गांधी ने बुधवार को यहां युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्यों के साथ संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा का पालन करने तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करने को कहा।

टॅग्स :राफेल सौदाराहुल गांधीनरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया