लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने वेब सीरीज मामले में एकता कपूर को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी

By भाषा | Updated: December 17, 2020 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म एएलटी बालाजी पर प्रसारित वेब सीरीज "एक्सएक्सएक्स सीजन दो" के एक एपिसोड में कथित आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में इंदौर में दर्ज एक मामले में गुरुवार को टीवी निर्माता एकता कपूर को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के 11 नवंबर के आदेश को चुनौती देने वाली कपूर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। उच्च न्यायालय ने मामले में दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने से इनकार कर दिया था।

पीठ में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमण्यन भी शामिल हैं।

इसने अपने आदेश में कहा, ‘‘नोटिस जारी करें। इस बीच, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक रहेगी।"

कपूर का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि ऐसी आशंका है कि उनकी मुवक्किल को मामले में गिरफ्तार किया जा सकता है।

टीवी निर्माता के खिलाफ एक शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि वेब सीरीज का एक एपिसोड न केवल अश्लीलता फैलाता है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी आहत करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह