सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किये गए 4 नए न्यायाधीश, संख्या बढ़कर 34 पहुंची

By भाषा | Updated: September 18, 2019 23:13 IST2019-09-18T23:13:47+5:302019-09-18T23:13:47+5:30

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पिछले महीने सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी। शीर्ष न्यायालय में काफी संख्या में मामलों के लंबित होने को मद्देनजर सरकार ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या 31 से बढ़ा कर 34 की थी

Supreme Court gets four new judges strength reaches 34 | सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त किये गए 4 नए न्यायाधीश, संख्या बढ़कर 34 पहुंची

प्रतीकात्मक फोटो

Highlightsन्यायमूर्ति रामसुब्रह्मण्यम और न्यायमूर्ति मुरारी क्रमश: हिमाचल प्रदेश और पंजाब उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश थे। न्यायमूर्ति भट्ट और न्यायमूर्ति रॉय क्रमश: राजस्थान और केरल उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश थे।

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को चार नये न्यायाधीशों को नियुक्त किया गया, जिससे शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ कर 34 हो गई है। यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। कानून मंत्रालय की अलग-अलग अधिसूचनाओं के मुताबिक न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस आर भट्ट, न्यायमूर्ति वी रामसुब्रह्मण्यम और न्यायमूर्ति रिषीकेश रॉय को शीर्ष न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पिछले महीने सरकार से उनके नाम की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति रामसुब्रह्मण्यम और न्यायमूर्ति मुरारी क्रमश: हिमाचल प्रदेश और पंजाब हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे। वहीं, न्यायमूर्ति भट्ट और न्यायमूर्ति रॉय क्रमश: राजस्थान और केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।



शीर्ष न्यायालय में काफी संख्या में मामलों के लंबित होने को मद्देनजर सरकार ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश सहित कुल न्यायाधीशों की संख्या 31 से बढ़ा कर 34 की थी, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है।

Web Title: Supreme Court gets four new judges strength reaches 34

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे