लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने हृदय रोग के आधार पर मुआवजा मांगने वाले पूर्व नाविक की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक पूर्व नाविक की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसने एक हृदय रोग के आधार पर दिव्यांगता मुआवजा मांगा था और कहा कि संबंधित समस्या नौकरी के दौरान नहीं हुई थी।

न्यायमूर्ति एस के कौल, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ ने पटना उच्च न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा और कहा कि उच्च न्यायालय ने यह सही निष्कर्ष दिया कि संबंधित हृदय रोग की वजह से अपीलकर्ता को दिव्यांग व्यक्ति (समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम की धारा 47 के तहत कोई लाभ नहीं मिलेगा।

पीठ ने कहा कि संबंधित मामले में, जहाज पर ड्यूटी और अपीलकर्ता की चिकित्सकीय स्थिति के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता।

इसने कहा कि संबंधित हृदय रोग न तो दिव्यांगता की श्रेणी में है और न ही यह ऐसी दिक्कत है जिससे व्यक्ति की समाज में भागीदारी में पूर्ण एवं प्रभावी ढंग से बाधा उत्पन्न हो।

याचिकाकर्ता नवल किशोर शर्मा ने पटना उच्च न्यायालय के निर्णय को चुनौती दी थी जिसमें एक हृदय रोग के आधार पर दिव्यांगता मुआवजा मांगने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है