लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के शपथ-ग्रहण के खिलाफ याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

By भाषा | Updated: May 4, 2020 13:15 IST

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय ने एक जिला न्यायाधीश द्वारा दायर उस याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया जिसमें एक ‘कनिष्ठ’ न्यायिक अधिकारी की कर्नाटक उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। याचिका में उनके शपथ-ग्रहण को रोकने की मांग करते हुए कहा गया था की यह वरिष्ठता के नियम का उल्लंघन करती है।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय ने एक जिला न्यायाधीश द्वारा दायर उस याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया जिसमें एक ‘कनिष्ठ’ न्यायिक अधिकारी की कर्नाटक उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति को चुनौती दी गई थी। याचिका में उनके शपथ-ग्रहण को रोकने की मांग करते हुए कहा गया था की यह वरिष्ठता के नियम का उल्लंघन करती है।

शीर्ष अदालत ने न्यायिक अधिकारी पद्मराज एन देसाई के उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेने से महज आधे घंटे पहले इस याचिका को खारिज किया। न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में निर्धारित न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण से ठीक आधे घंटे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यह मामला सुबह 10 बजे सुना।

पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय आखिरी मौके पर इस तरह की याचिकाओं की सुनवाई नहीं कर सकता। याचिकाकर्ता की तरफ से पेश हुए वकील संजय नूली ने सुनवाई के बाद बताया कि उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वह न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति के आदेश पर आखिर वक्त में हस्तक्षेप नहीं करता और याचिका खारिज कर दी।

शिवमोगा के प्रधान जिला न्यायाधीश आरकेजीएमएम महास्वामीजी ने न्यायिक अधिकारी पद्मराज एन देसाई को कर्नाटक उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाए जाने को वरिष्ठता के आधार पर चुनौती दी थी।

उन्होंने कहा था कि न्यायिक अधिकारी पद्मराज एन देसाई के कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेने पर रोक लगाने की अंतरिम राहत नहीं दी जाती है तो याचिका बेमतलब हो जाएगी और यह पूर्ण न्याय में विफलता के साथ ही संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 16 के तहत याचिकाकर्ता के मूल अधिकारों का भी स्पष्ट उल्लंघन होगा।

कर्नाटक उच्च न्यायालय के महा पंजीयक द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक न्यायमूर्ति शिवशंकर अमरान्नावर, न्यायमूर्ति एम जी उमा, न्यायमूर्ति वेदव्यासाचार श्रीशानंद, न्यायमूर्ति एच. संजीवकुमार और न्यायमूर्ति पद्मराज एन देसाई को सोमवार सुबह साढ़े दस बजे कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर पद की शपथ लेनी थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल