लाइव न्यूज़ :

कुरान से 26 आयतों को हटाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, लगाया 50 हजार का जुर्माना, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: April 12, 2021 14:42 IST

सुप्रीम कोर्ट ने सैयद वसीम रिजवी की उस याचिका को खारिज किया जिसमें कुरान की कुछ आयतों हटाने की बात कही गई थी। रिजवी की दलील थी कि इन आयतों से आतंक को बढ़ावा मिलता है।

Open in App
ठळक मुद्देसैयद वसीम रिजवी ने कुरान से 26 आयतों को हटाने की मांग की थीसुप्रीम कोर्ट में पिछले महीने दी गई थी याचिका, कोर्ट ने इसे खारिज कियाकई मुस्लिम संगठन रिजवी की इस याचिका का विरोध कर रहे थे

सुप्रीम कोर्ट ने पवित्र कुरान से कुछ आयतों को हटाने की संबंधी जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता सैयद वसीम रिजवी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। रिजवी यूपी के शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हैं।

वसीम रिजवी ने 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कुरान शरीफ की 26 आयतों को हटाया जाए। उनकी दलील थी कि इन आयतों से आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है। 

रिजवी की याचिका पर कोर्ट में क्या-क्या हुआ

जस्टिस रोहिंटन नरीमन के नेतृत्व वाली बेंच ने याचिका को 'बेहद ओछा' बताते हुए कहा कि रिजवी को 50 हजार का जुर्माना भरना होगा।

रिजवी के वकील से जस्टिस नरीमन ने पूछा- 'क्या आप वाकई इस याचिका पर बहस करना चाहते हैं।' इस पर वकील ने दो मिनट का समय मांगा और फिर अपनी दलील में ये बताने की कोशिश की कैसे इन आयतों का इस्तेमाल मदरसों में 'इस्लामिंक आतंकवाद को बढ़ावा' देने में किया जाता है।

इसके बाद कोर्ट ने याचिका को ओछा बताते हुए इसे खारिज कर दिया। याचिका में कहा गया था कि पवित्र कुरान के कुछ आयतों के जरिए इस्लाम अपने मूल लक्ष्य से अलग होता जा रहा है और अब इसकी पहचान हिंसक व्यवहार, आतंकवाद, रूढिवाद और कट्टरवाद से होने लगी है।

कई मुस्लिम संगठन कर रहे थे याचिका का विरोध

पिछले दिनों विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया था। केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने रिजवी को एक नोटिस जारी कर अपना बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने को भी कहा था।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने पूरे मामले पर पिछले महीने कहा था कि कुरान शरीफ से 26 आयतें निकालने की मांग वाली याचिका उच्चतम न्यायालय में दायर कर हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों की भावनाओं पर जबरदस्त चोट की है।

वहीं, पिछले ही महीने रिजवी की याचिका के बाद उनके परिवार ने उनसे कोई नाता नहीं होने का ऐलान कर दिया है। रिजवी के छोटे भाई जहीर रिजवी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे कह रहे हैं कि 'वसीम रिजवी से न तो मेरा, न मेरी मां का, न भाई और न ही बहन का कोई ताल्लुक है। कोई भी उनसे सम्बन्ध नहीं रखना चाहता। वह पागल हो गये हैं। उन्हें दीन और इस्लाम से कोई मतलब नहीं है, इसलिये वह इस तरह की बातें बोलते हैं।'

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया