लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने दुर्घटना के बाद मिले मुआवजे पर कर लगाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 13:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने सड़क दुर्घटना के पीड़ित को मिले मुआवजे की राशि पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स लगाने का प्रावधान हटाने के लिए दायर जनहित याचिका पर विचार करने से शुक्रवार को इंकार कर दिया।

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ ने एक अधिवक्ता की याचिका खारिज करते हुए कहा कि वह इस मामले से ‘‘ व्यक्तिगत रूप से व्यथित नहीं हैं।’’

पीठ ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता व्यक्तिगत रूप से मोटरदुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा तय की गई मुआवजे की राशि से व्यथित नहीं है। इस प्रकृति की चुनौती देनी वाली याचिका प्रभावित व्यक्ति द्वारा दाखिल की जानी चाहिए। जनहित याचिका के रूप में दाखिल इस याचिका पर सुनवाई करने का हम कोई कारण नहीं देखते हैं।’’

शीर्ष अदालत ने हालांकि, स्पष्ट किया कि वह याचिका में उठाए गए कानूनी सवाल को लेकर कोई राय व्यक्त नहीं कर रही है।

न्यायालय अधिवक्ता अमित साहनी की जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें 26 जुलाई 2019 के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का आदेश रद्द करने का अनुरोध किया गया था। बोर्ड ने अपने आदेश में कहा था कि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) की ओर से तय मुआवजा राशि पर मिलने वाले ब्याज पर लगाया गया कर उचित और तर्कसंगत है।

सीबीडीटी ने इस मुद्दे से संबंधित प्रतिवेदन रद्द करते हुए अपने आदेश में कहा था कि इस तरह का ब्याज आमदनी की श्रेणी में आता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर