पंजाब सरकार को मुख्तार अंसारी की हिरासत उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने का उच्चतम न्यायालय का निर्देश

By भाषा | Updated: March 26, 2021 15:16 IST2021-03-26T15:16:32+5:302021-03-26T15:16:32+5:30

Supreme court directs Punjab government to hand over custody of Mukhtar Ansari to Uttar Pradesh police | पंजाब सरकार को मुख्तार अंसारी की हिरासत उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने का उच्चतम न्यायालय का निर्देश

पंजाब सरकार को मुख्तार अंसारी की हिरासत उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपने का उच्चतम न्यायालय का निर्देश

नयी दिल्ली, 26 मार्च उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह अपराध की दुनिया से राजनीति में आए मुख्तार अंसारी की हिरासत उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दे।

न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति आर एस रेड्डी की पीठ ने रूपनगर जेल में बंद अंसारी को दो सप्ताह के अंदर उत्तर प्रदेश राज्य को सौंपने का आदेश दिया।

उच्चतम न्यायाल ने यह आदेश उत्तर प्रदेश सरकार की उस याचिका पर दिया जिसमें अनुरोध किया गया था कि पंजाब सरकार और रूपनगर जेल के अधिकारियों को अंसारी को तुरंत जिला जेल, बांदा को सौंपने का निर्देश दिया जाए।

पंजाब सरकार ने चार मार्च को न्यायालय में कहा था कि योगी आदित्यनाथ सरकार को यह अनुरोध करने को कोई मौलिक अधिकार नहीं है कि अंसारी को रूपनगर जेल से बांदा जिला जेल भेज दिया जाए।

एक कथित जबरन वसूली के मामले में जनवरी 2019 से जिला जेल रूपनगर में बंद अंसारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में कई गंभीर आरोप हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Supreme court directs Punjab government to hand over custody of Mukhtar Ansari to Uttar Pradesh police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे