लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबाद के कौशांबी में यातायात प्रबंधन संबंधी समस्या पर समिति गठित की

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र में यातायात प्रबंधन संबंधी समस्या का संज्ञान लेते हुए एक समिति गठित की है जिसमें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के संवैधानिक प्राधिकरणों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

शीर्ष अदालत ने कहा कि उसके समक्ष एक ‘‘समग्र यातायात प्रबंधन योजना’’ प्रस्तुत की जानी चाहिए।

इसने कहा कि जब तक सभी संबंधित अधिकारी यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए किसी ठोस कदम पर संयुक्त रूप से सहमत नहीं होते तब तक मुद्दे का समाधान संभव नहीं है।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने समस्या के समाधान के लिए मेरठ के मंडलायुक्त, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, गाजियाबाद के जिलाधिकारी, दिल्ली सरकार के परिवहन सचिव, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त और अन्य संबंधित अधिकारियों की समिति गठित की है।

पीठ ने यह भी कहा कि गाजियाबाद के जिलाधिकारी समिति के नोडल अधिकारी होंगे।

शीर्ष अदालत ने 24 मार्च के अपने आदेश में कहा, ‘‘परिस्थितियों को देखते हुए, हमारा मत है कि इस अदालत के समक्ष तीन सप्ताह के भीतर एक समग्र यातायात प्रबंधन योजना प्रस्तुत की जानी चाहिए। हम उत्तर प्रदेश और दिल्ली सरकार से संबंधित संवैधानिक प्राधिकरणों के प्रतिनिधियों की एक समिति के गठन का प्रस्ताव करते हैं जिससे कि मुद्दे के समाधान के लिए दोनों क्षेत्राधिकारों के अधिकारियों द्वारा एक समन्वित और ठोस कदम उठाया जा सके।’’

पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें यातायात और प्रदूषण संबंधी समस्याओं सहित कई मुद्दे उठाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह