लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र की दो जजों के नाम पर आपत्ति को किया खारिज, दो और नाम भी भेजे गये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2019 11:34 IST

सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की कॉलेजियम ने गुरुवार को दो और जजों जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवाई और जस्टिस सूर्य कांत की भी सिफारिश की।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस भूषण रामकृष्ण और जस्टिस सूर्य कांत के नाम भेजेकॉलेजियम ने जस्टिस अनिरूद्ध बोस और ए एस बोपन्ना के नाम भी दोहराये इससे पहले जस्टिस अनिरूद्ध बोस और ए एस बोपन्ना के नाम को केंद्र द्वारा लौटाने की आई थी खबर

सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने सरकार की आपत्ति को खारिज करते हुए जस्टिस अनिरूद्ध बोस और गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए एस बोपन्ना के नाम की सिफारिश को एक बार फिर दोहराया है। नियमों के अनुसार केंद्र को अब किसी भी हाल में इन दो जजों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में करनी होगी। 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के अलावा जस्टिस एसए बोडबे, जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस आरएफ नरीमन शामिल हैं। 

इससे पहले पीटीआई सूत्रों के हवाले से यह खबर आई थी कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर सिफारिश किये गये हाई कोर्ट के इन दो मुख्य न्यायाधीशों के नाम कॉलेजियम को लौटा दिये थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरूद्ध बोस और गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ए एस बोपन्ना को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश बनाये जाने के लिए 12 अप्रैल को उनके नामों की सिफारिश की थी। 

न्यायमूर्ति बोस न्यायाधीशों की अखिल भारतीय वरिष्ठता के क्रम में 12वें नंबर पर हैं। उनका मूल उच्च न्यायालय कलकत्ता उच्च न्यायालय रहा है। न्यायमूर्ति बोपन्ना वरिष्ठता क्रम में 36वें नंबर पर हैं। 

दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की कॉलेजियम ने गुरुवार को जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवाई और जस्टिस सूर्य कांत की भी सिफारिश की। जस्टिस रामकृष्ण फिलहाल बॉम्बे हाई कोर्ट में हैं। वहीं, जस्टिस सूर्यकांत हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस हैं।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह