लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने दो उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश की

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने दो उच्च न्यायालयों के एक-एक न्यायाधीश के स्थानांतरण की सिफारिश की है।

पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति बीरेंद्र कुमार को राजस्थान उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति सतीश कुमार शर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की गयी है।

प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 28 अक्टूबर, 2021 को आयोजित एक बैठक में फैसला लिया और इस संबंध में प्रस्ताव को शुक्रवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर जारी किया गया।

न्यायमूर्ति कुमार 2011 से 2014 तक पटना उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल के पद पर रहे। पदोन्नति से पहले वह जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पटना थे। उन्हें 16 नवंबर, 2016 को पटना उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नत किया गया।

न्यायमूर्ति शर्मा को छह मार्च, 2020 को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

न्यायमूर्ति रमण के साथ न्यायमूर्ति यू यू ललित तथा न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर तीन सदस्यीय कॉलेजियम का हिस्सा हैं जो उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के संबंध में निर्णय करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो