लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के चार अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रधान न्यायाधीश एस बोबडे की अध्यक्षता में यहां हाल ही में हुई एक बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिसे बुधवार को शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया। यह मंजूरी 16 दिसंबर 2020 को दी गई थी।

स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किये गये अतिरिक्त न्यायाधीशें में न्यायमूर्ति एस आर कृष्णा कुमार, न्यायमूर्ति अशोक एस किनागी, न्यायमूर्ति सूरज गोविंदराज और न्यायमूर्ति सचिन शंकर मागादुम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच सदस्यीय कॉलेजियम में बोबडे के अलावा न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia vs UAE Under-19 Asia Cup 2025: 14 छक्के, 9 चौके..., वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने यूएई पर ढाया कहर, 200 रन बनाने से चूके

भारतWest Bengal: दक्षिण कोलकाता के बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर हुईं खाक

भारतगोवा के बाद अब भुवनेश्वर के बार में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू

भारतपीएम मोदी, राहुल गांधी समेत नेताओं ने शिवराज पाटिल के निधन पर जताया दुख, प्रियंका गांधी ने कहा- 'उनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति'

भारतदिल्ली में अब 11 नहीं 13 जिले होंगे, बदल गया राजधानी का नक्शा; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAndhra Pradesh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने बस हादसे पर जताया शोक, पीड़ितों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के 4 उड़ान संचालन अधिकारियों का निलंबन, सीईओ पीटर एल्बर्स आज डीसीजीए समिति से करेंगे मुलाकात

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतAndhra Pradesh: तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटने से भयावह हादसा, 8 की मौत, अन्य घायल; CM नायडू ने जताया दुख

भारतमगर उनकी तकलीफ की भरपाई कौन करेगा श्रीमान?