लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट में सुप्रीम कोर्ट आया सामने, CJI सहित सभी जजों ने पीएम केयर्स फंड में 50- 50 हजार रुपये दिए दान

By स्वाति सिंह | Updated: April 1, 2020 20:01 IST

पीएम केयर्स फंड का गठन कोरोना वायरस महामारी से मुकाबले के लिए किया गया है। इसके गठन के वक्त पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए इसमें ज्यादा से ज्यादा दान करें।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट में मदद को आगे आया सुप्रीम कोर्टCJI सहित सभी जजों ने पीएम केयर्स फंड में 50- 50 हजार रुपये दिए दान

नई दिल्ली: चीफ जस्टिस एस बोबड़े सहित सुप्रीम कोर्ट के सभी 33 न्यायाधीशों ने कोरोना वायरस महामारी से निबटने के लिये ‘पीएम केयर्स कोष’ में 50-50 हजार रुपए का योगदान करने का निश्चय किया है। शीर्ष अदालत के सूत्रों ने यह जानकारी दी। जस्टिस एनवी रामना पहले ही 1-1 लाख रुपये प्रधानमंत्री और आंध्रप्रदेश व तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुके हैं।

मालूम हो कि पीएम केयर्स फंड का गठन कोरोना वायरस महामारी से मुकाबले के लिए किया गया है। इसके गठन के वक्त पीएम मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए इसमें ज्यादा से ज्यादा दान करें। पीएम केयर्स फंड का गठन एक अलग पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के रूप में किया गया जिसका पूरा नाम है- प्राइम मिनिस्टर सिटीजन असिस्टेंस एंड रिलीफ इन इमरजेंसी सिचुएशन फंड।

वहीं,टाटा समूह ने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये की सहायता देने का संकल्प घोषित किया । टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग फर्म टाटा संस ने कोविड-19 महामारी को रोकने और उससे संबंधित गतिविधियों के लिए 1000 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की, जबकि इससे पहले टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये देने का वचन दिया था।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक बयान में कहा कि समूह जरूरी वेंटिलेटरों का इंतजाम भी कर रहा है और जल्द ही भारत में भी इसका निर्माण करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में कोविड-19 के प्रकोप से मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसके लिए हमारी तरफ से बहुत बड़े स्तर की कार्रवाई की आवश्यकता है।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल