लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय बार काउंसिल के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: January 14, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी उच्चतम न्यायालय बार काउंसिल (एससीबीए) के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने बृहस्पतिवार को यह कहते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया कि वह इस पद बने रहने का का अधिकार खो चुके हैं।

बार काउंसिल के कार्यवाहक सचिव रोहित पांडेय ने वरिष्ठ अधिवक्ता दवे के इस्तीफे की पुष्टि की है।

दवे ने संक्षिप्त पत्र में लिखा कि एससीबीए की कार्यकारी समिति में उनका कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है और ''कुछ वकीलों की चिंताओं'' के चलते, निर्धारित समय पर डिजिटल तरीके से चुनाव कराना संभव दिखाई नहीं दे रहा।

पत्र में कहा गया है , ''हालिया घटनाक्रमों के बाद, मुझे लगता है कि मैं आपका अगुवा बने रहने का अधिकार खो चुका हूं। लिहाजा मैं तत्काल प्रभाव से एससीबीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। हमारा कार्यकाल पहले ही खत्म हो चुका है।''

दवे ने कहा, ''हमने नये निकाय के चुनाव के लिये डिजिटल माध्यम से चुनाव कराने का ईमानदारी से फैसला लिया था। लेकिन मुझे लगता है कि आप में से कुछ की आपत्तियों के चलते, चुनाव समिति द्वारा निर्धारित समय पर चुनाव कराना संभव नहीं है। मैं उनकी स्थिति को समझता हूं और इस पर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन इन हालात में मेरा अध्यक्ष बने रहना नैतिक रूप से गलत होगा। ''

दवे ने एससीबीए के सभी सदस्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो