लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल में बाहरी लोगों के नमाज पढ़ने पर लगाया बैन, बीजेपी नेता बोले महिलाओं का प्रवेश भी रोका जाए

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 12, 2018 18:29 IST

दूसरी तरफ बीजेपी के महानगर महामंत्री अश्वनी वशिष्ठ का कहना है कि शुक्रवार ताजमहल के मस्जिद में सिर्फ पुरूष ही नमाज पढ़ते हैं लेकिन महिलाओं को भी एंट्री मिल जाती है।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आगरा के निवासी के अलावा अब कोई भी व्यक्ति ताजमहल परिसर के भीतर स्थित मस्जिद  नवाज नहीं पढ़ सकता है। कोर्ट का कहना है कि ताजमहल को दुनिया के सात अजूबों में गिना जाता है।

इस स्मारक को बर्बाद होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता है। ये आदेश शुक्रवार को होने वाले नमाज के लिए है। इससे पहले ताजमहल परिसर के मस्जिद में शुक्रवार को कोई भी व्यक्ति  नवाज पढ़ सकता था।

इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी गई थी कि आगरा के स्थानीय निवासियों को जब सुरक्षा एजेंसियां तलाशी के बाद मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दे रही हैं तो गैर निवासियों को भी इसी तरह से अनुमति दी जा सकती है।

समान व्यक्तियों से बगैर किसी औचित्य के ही असमान तरीके का व्यवहार किया जा रहा है।

इस याचिका को खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि आगरा में और भी कई मस्जिदें हैं और आगरा से बाहर के लोग उनमें नमाज पढ़ सकते हैं।

फिलहाल प्रशासन ने ताजमहल की सुरक्षा के मद्देनजर इसमें स्थित मस्जिद में बाहरी व्यक्तियों के नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

दूसरी तरफ बीजेपी के महानगर महामंत्री अश्वनी वशिष्ठ का कहना है कि शुक्रवार ताजमहल के मस्जिद में सिर्फ पुरूष ही नमाज पढ़ते हैं लेकिन महिलाओं को भी एंट्री मिल जाती है।

ये महिलाएं पर्यटक होती हैं और इन्हें भी प्रवेश मिल जाता है। इन महिलाओं को नि:शुल्क  प्रवेश कराया जाता है जिसका मकसद बाहरी लोगों को फ्री में ताजमहल दिखाना होता है।

इसके आगे उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों का ताजमहल में नमाज पढ़ने का कोई औचित्य नहीं है। लेकिन अगर फिर भी कोई अगर शुक्रवार को ताजमहल आ जाता है तो पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर स्थित  मस्जिद में नमाज पढ़ सकता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :ताज महलउत्तर प्रदेशसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया