अयोध्या पर फैसला आज, देशभर में सुरक्षा के भारी इंतजामात, यूपी समेत कई राज्यों में धारा 144 लागू, स्कूल-कॉलेज बंद
By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: November 9, 2019 07:18 IST2019-11-08T22:35:56+5:302019-11-09T07:18:14+5:30
अयोध्या प्रकरण पर कल शनिवार (9 नवंबर) को आने वाले फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेश के सभी स्कूल कालेज और शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिये हैं।

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय अपना बहुप्रतीक्षित फैसला शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे सुनायेगा। शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर एक नोटिस के माध्यम से शुक्रवार शाम इस बारे में जानकारी दी गई।
प्रधान न्यायासधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ , न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर की पांच सदस्यीय संविधान पीठ शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे यह फैसला सुनायेगी। संविधान पीठ ने 16 अक्ट्रबर को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। पीठ ने छह अगस्त से लगातार 40 दिन इस मामले में सुनवाई की।
अयोध्या प्रकरण पर कल शनिवार (9 नवंबर) को आने वाले फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ नवंबर से 11 नवंबर तक प्रदेश के सभी स्कूल कालेज और शैक्षणिक संस्थान बंद करने के निर्देश दिये हैं।
अपर मुख्य सचिव सूचना और गृह ने शुक्रवार रात बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान कल नौ नवंबर से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे।
(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)
09 Nov, 19 : 06:40 AM
अयोध्या के द्वार पर भारी पुलिसबल तैनात
Police personnel deployed at the entrance of Ayodhya city, in the light of pronouncement of #AyodhyaVerdict by the Supreme Court today. pic.twitter.com/0Z6IgFQ6uA
— ANI UP (@ANINewsUP) November 9, 2019
09 Nov, 19 : 06:39 AM
प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के घर के बाहर भारी सुरक्षा
Delhi: Police personnel deployed outside the residence of Chief Justice of India (CJI) Ranjan Gogoi. Supreme Court will pronounce #AyodhyaVerdict today. pic.twitter.com/J2t3L4K3FA
— ANI (@ANI) November 9, 2019
09 Nov, 19 : 06:37 AM
अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर सुरक्षा चाक चौबंद
Ayodhya: Security outside Hanuman Garhi Mandir. Supreme Court will pronounce #AyodhyaVerdict today. pic.twitter.com/pbB3AlM7w2
— ANI UP (@ANINewsUP) November 9, 2019
09 Nov, 19 : 06:29 AM
एनसीआर में स्कूल बंद
अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा फैसला सुनाए जाने के मद्देनजर सरकार ने एनसीआर के शहरों नोएडा और गाजियाबाद के सभी स्कूलों, कॉलेजों और प्रशिक्षण केन्द्रों को 11 नवंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। दोनों जिलों के जिलाधिकारियों की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जनपद गौतम बुध नगर और गाजियाबाद के सभी स्कूलों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों, ट्रेनिंग सेंटर 9 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे।
09 Nov, 19 : 06:20 AM
सुप्रीम कोर्ट के बाहर सुरक्षा चाक चौबंद
Delhi: Latest visuals from outside Supreme Court, ahead of the pronouncement of #AyodhyaVerdict by the apex court. pic.twitter.com/tTeYuZpySf
— ANI (@ANI) November 8, 2019
09 Nov, 19 : 06:15 AM
अयोध्या पर फैसला से पहले मेरठ मंडलीय आयुक्त ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय का शनिवार को फैसला आने से पहले, मेरठ की मंडलीय आयुक्त अनिता मेशराम ने आईजी आलोक कुमार के साथ यहां कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मेशराम और कुमार ने हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की और उनसे शांति बनाए रखने की अपील की। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मेशराम ने दोनों समुदायों से शांति बनाये रखने और सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेश साझा नहीं करने का अनुरोध किया। पांडे ने कहा कि कलेक्टरेट में एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। यह 30 नवंबर तक चौबीसों घंटे काम करेगा। (भाषा)
09 Nov, 19 : 05:54 AM
भाजपा नीत केंद्र सरकार अयोध्या मामले में आने वाले फैसले का श्रेय नहीं ले सकती: उद्धव ठाकरे
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा नीत केन्द्र सरकार अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के बहुप्रतीक्षित फैसले का ‘श्रेय’ नहीं ले सकती। ठाकरे ने संवाददताओं से कहा,‘‘हमने सरकार से (अयोध्या में भव्य) राम मंदिर के निर्माण पर एक कानून बनाने का अनुरोध किया था लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। लेकिन अब उच्चतम न्यायालय फैसला सुनाने जा रहा है तो सरकार इसका श्रेय नहीं ले सकती (अगर फैसला मंदिर के पक्ष में आया तो भी)। गौरतलब है कि राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय शनिवार को अपना फैसला सुनाएगा। (भाषा)
09 Nov, 19 : 05:39 AM
अयोध्या फैसला : शनिवार को जामिया में नहीं होगी कोई क्लास
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शुक्रवार रात कहा कि विश्वविद्यालय में शनिवार को कोई ‘क्लास’ नहीं होगी। सूत्रों ने बताया कि अयोध्या मामले पर शनिवार को आने वाले फैसले के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तहत प्रशासन ने यह फैसला किया है। विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ शनिवार और रविवार को जामिया में कोई भी क्लास नहीं ली जाएगी।’’ इस संवेदनशील मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कुलपति नजमा अख्तर ने शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील की। (भाषा)
09 Nov, 19 : 05:38 AM
अयोध्या फैसला: दिल्ली सरकार ने सभी निजी स्कूल शनिवार को बंद रखने की सलाह दी
दिल्ली सरकार ने राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के मद्देनजर शहर के सभी निजी स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि सभी सरकारी स्कूल महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बंद रहेंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार रात ट्वीट किया,‘‘कल सुबह अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को देखते हुए सुरक्षा चिंताएं हैं। सभी सरकारी स्कूल और कई निजी स्कूल कल बंद हैं क्योंकि महीने का दूसरा शनिवार है। हम सभी निजी स्कूलों को भी कल बंद रखे जाने की सलाह दे रहे हैं।’’ (भाषा)
09 Nov, 19 : 05:34 AM
कांग्रेस नेता अयोध्या मामले में फैसले से पहले शनिवार को करेंगे बैठक
कांग्रेस के शीर्ष नेता अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के मद्देनजर शनिवार सुबह बैठक करेंगे और अपनी आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक कल सुबह होगी। जबकि यह बैठक रविवार को होनी थी। वेणुगोपाल ने ट्वीट किया,‘‘ सीडब्ल्यूसी की बैठक पुनर्निर्धारित की गई है और अब यह नौ नवंबर को सुबह पौने नौ बजे 10 जनपथ पर होगी। बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य हिस्सा लेंगे।’’ गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी अहम मुद्दों पर पार्टी के नीतिगत फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है। बैठक में इस बात पर विचार विमर्श होगा कि अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद पार्टी की अगली रणनीति क्या हो। (भाषा)
09 Nov, 19 : 03:03 AM
अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने अयोध्या पर फैसले का सम्मान करने, शांति बनाए रखने की अपील की
राजस्थान में अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान ने अयोध्या मामले में शनिवार को उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के मद्देनजर देशवासियों से न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने और शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। दरगाह के दीवान जैनुअल आबदीन अली खान ने शुक्रवार को पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मैं हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों और भारतीय नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने की अपील करता हूं। यह समय हमारी एकता और भाईचारा दिखाने का है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पूरी दुनिया हमारी तरफ देख रही है और हम सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए और इस फैसले का सम्मानपूर्वक स्वागत करना चाहिए।’’ (भाषा)
09 Nov, 19 : 02:18 AM
अयोध्या फैसला : शनिवार को जामिया में नहीं होगी कोई क्लास
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शुक्रवार रात कहा कि विश्वविद्यालय में शनिवार को कोई ‘क्लास’ नहीं होगी। सूत्रों ने बताया कि अयोध्या मामले पर शनिवार को आने वाले फैसले के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तहत प्रशासन ने यह फैसला किया है। विश्वविद्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘ शनिवार और रविवार को जामिया में कोई भी क्लास नहीं ली जाएगी।’’ इस संवेदनशील मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कुलपति नजमा अख्तर ने शांति और सद्भाव बनाये रखने की अपील की। (भाषा)
09 Nov, 19 : 02:16 AM
अलीगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा, ''हर जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। आरएएफ की एक कंपनी यहां है, हमने एक और कंपनी के लिए सरकार से कहा है। हम सभी लोग अलर्ट पर हैं।''
Aligarh District Magistrate (DM), Chandra Bhushan Singh: Police forces will be deployed everywhere. One company of RAF (Rapid Action Force) is here, we have asked for one more company from the govt. All of us are on alert. pic.twitter.com/G19ts3NL3E
— ANI UP (@ANINewsUP) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:51 PM
अलीगढ़ में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड
Aligarh District Magistrate (DM), Chandra Bhushan Singh: All mobile internet services to remain suspended from 12 AM (08.11.2019) to 12 AM (09.11.2019) in the entire district.
— ANI UP (@ANINewsUP) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:31 PM
उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू
Section 144 (prohibits assembly of more than 4 people in an area) has been imposed in the state of Uttar Pradesh. #AyodhyaVerdict
— ANI UP (@ANINewsUP) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:30 PM
बेंगलूरू में धारा 144, सोशल मीडिया पर निगरानी, शराब की दुकानें बंद रहेंगी
बेंगलूरू के पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने कहा, ''हमने आवश्यक तैनाती की है। बेंगलुरू में सुबह 7 बजे से रात 12 बजे के बीच धारा 144 लागू रहेगी। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। शराब की दुकानें कल बंद रहेंगी।''
Bengaluru police commissioner,Bhaskar Rao: We've made necessary deployments. Sec 144 CrPC (prohibits assembly of more than 4 people in an area)imposed in Bangalore from 7 am-12 midnight. Social media will be strictly monitored. Liquor shops will remain closed tomorrow. #Karnatakapic.twitter.com/2lgJYIANW1
— ANI (@ANI) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:26 PM
मध्य प्रदेश में सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद
Madhya Pradesh: All private and government schools to remain closed tomorrow. #AyodhyaVerdict
— ANI (@ANI) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:26 PM
हैदराबाद पुलिस ने की तैयारी
Anjani Kumar, Commissioner of Police, Hyderabad City: We have taken all necessary measures to keep the situation under control in Hyderabad & to maintain peace and law&order. Special deployment has been done in the sensitive areas in the city. #AyodhyaVerdict
— ANI (@ANI) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:25 PM
जम्मू-कश्मीर के सभी 10 जिलों में धारा 144 लागू, सभी स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद
Jammu: Section 144 (prohibits assembly of more than 4 people in an area) has been imposed in all 10 districts of Jammu. All private as well as government schools and colleges to remain closed tomorrow. #AyodhyaVerdict
— ANI (@ANI) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:23 PM
अयोध्या पर फैसला: भोपाल में धारा 144 लागू, सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Collector and District Magistrate of Bhopal on #Ayodhya verdict: Section 144 (gathering of more than 4 people banned) has been imposed in the district. All private & government schools, colleges to remain closed tomorrow. #MadhyaPradesh
— ANI (@ANI) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:20 PM
केरल के सीएम पिनराई विजयन ने राज्य की पुलिस को दिए हार्ट अलर्ट का आदेश
अयोध्या पर फैसले को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा, ''हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी प्रतिक्रिया शांतिपूर्ण हो चाहे कोई भी फैसला हो। इससे नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं बननी चाहिए। राज्य की पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।''
Chief Minister of Kerala, Pinarayi Vijayan on #Ayodhya verdict: All of us should ensure that our reactions will be peaceful no matter what the verdict be. It should not create any room for hate mongering. State police has been directed to be on high alert. pic.twitter.com/CLl42AZIXR
— ANI (@ANI) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:17 PM
अयोध्या पर फैसला: मुंबई पुलिस रख रही कड़ी निगरानी
मुंबई पुलिस ने कहा कि पुलिस स्थिति से अवगत है और हम कड़ी निगरानी रख रहे हैं। कल के लिए हमारी तैयारी शुरू हो गई है। पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
Mumbai Police PRO: Mumbai Police is aware of the situation and we are keeping a close watch. Our preparations for tomorrow have begun. Adequate arrangements are being made. #Ayodhyapic.twitter.com/UDhtHZTkh3
— ANI (@ANI) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:13 PM
शिवसेना ने कहा- सुप्रीम कोर्ट फैसला सुना रहा है, सरकार क्रेडिट नहीं ले सकती
अयोध्या पर फैसला: शिवसेना ने एक प्रेस नोट में कहा, ''हमने सरकार से आग्रह किया था कि राम मंदिर निर्माण को लेकर एक कानून बनाए लेकिन सरकार ने वैसा नहीं किया। अब जब सुप्रीम कोर्ट आदेश दे रहा है तो सरकार इसका श्रेय नहीं ले सकती।''
Shiv Sena in a press note, on 'Supreme Court to deliver verdict in the #Ayodhya land dispute case tomorrow': We had requested govt to make a law on construction of Ram Temple but Govt didn't do that. Now when SC is giving order, govt can't take credit for it. pic.twitter.com/RAYc9sLt2a
— ANI (@ANI) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 11:09 PM
अयोध्या पर फैसला: कर्नाटक में भी रहेंगे स्कूल बंद
MG Hiremath, Deputy Commissioner of Gadag District: All schools and colleges to remain closed tomorrow as a precautionary measure, ahead of Supreme Court verdict in the #Ayodhya land dispute case tomorrow. #Karnataka
— ANI (@ANI) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 10:59 PM
समाज के सभी वर्गों के प्रयास सराहनीय: पीएम मोदी
अयोध्या पर कल सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ रहा है। पिछले कुछ महीनों से सुप्रीम कोर्ट में निरंतर इस विषय पर सुनवाई हो रही थी, पूरा देश उत्सुकता से देख रहा था। इस दौरान समाज के सभी वर्गों की तरफ से सद्भावना का वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास बहुत सराहनीय हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 10:58 PM
सभी पक्षकारों के प्रयास स्वागत योग्य: पीएम मोदी
देश की न्यायपालिका के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी पक्षों ने, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने, सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए, वे स्वागत योग्य हैं। कोर्ट के निर्णय के बाद भी हम सबको मिलकर सौहार्द बनाए रखना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 10:55 PM
अयोध्या पर फैसले से पहले पीएम मोदी का ट्वीट
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वो किसी की हार-जीत नहीं होगा। देशवासियों से मेरी अपील है कि हम सब की यह प्राथमिकता रहे कि ये फैसला भारत की शांति, एकता और सद्भावना की महान परंपरा को और बल दे।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 8, 2019
08 Nov, 19 : 10:53 PM
फैसला भारत की शांति, एकता और सद्भावना की महान परंपरा को और बल दे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या मामले आने वाले फैसले को लेकर ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ''अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वो किसी की हार-जीत नहीं होगा। देशवासियों से मेरी अपील है कि हम सब की यह प्राथमिकता रहे कि ये फैसला भारत की शांति, एकता और सद्भावना की महान परंपरा को और बल दे।''
08 Nov, 19 : 10:47 PM
कानून से खेलने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन सभी की सुरक्षा व प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है। कोई भी व्यक्ति यदि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
08 Nov, 19 : 10:45 PM
मामले को जीत हार से न जोड़े- सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चतम न्यायालय द्वारा अयोध्या प्रकरण के सम्बन्ध में दिए जाने वाले सम्भावित फैसले के दृष्टिगत प्रदेशवासियों से अपील की है कि आने वाले फैसले को जीत-हार के साथ जोड़कर न देखा जाए। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रदेश में शान्तिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण को हर हाल में बनाए रखें। अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।