लाइव न्यूज़ :

कांवड़ यात्रा: सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा, केंद्र का मत- राज्य इजाजत नहीं दें

By विनीत कुमार | Updated: July 16, 2021 12:15 IST

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस पर केंद्र सरकार ने जवाब देते हुए कहा है कि राज्यों को कोरोना महामारी के बीच कांवड़ यात्रा की इजाजत नहीं देनी चाहिए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को अपने फैसले पर फिर से विचार कर सोमवार तक इसे बताने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने कहा- यूपी सरकार फिर से करे फैसले पर विचार, सोमवार को अब अगली सुनवाईसुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा कि अगर सरकार अपना फैसला नहीं बताती तो अदालत अपना फैसला सुनाएगीकेंद्र ने भी सुप्रीम कोर्ट के सामने ये कहा है कि राज्यों को महामारी के इस दौर में कांवड़ यात्रा की इजाजत नहीं देनी चाहिए

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा को मंजूरी दिए जाने के फैसले पर उत्तर प्रदेश सरकार को फिर से विचार करने को कहा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी। कोर्ट ने कहा कि यूपी सरकार अपना विचार सोमवार तक बता दे नहीं तो कोर्ट इस पर अपना आदेश देगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये शुरुआती दृष्टिकोण है कि इससे हम सभी चिंतित हैं और ये जीने के मौलिक अधिकार से जुड़ा है। धार्मिक और अन्य भावनाएं मौलिक अधिकार के ही अधीन हैं।

इससे पहले यूपी सरकार ने एक हलफनामा देकर कहा था कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह रोक नहीं है और सरकार इस पर दिशा-निर्देश बना सकती है।

कोर्ट ने दरअसल इस मामले को लेकर इसी हफ्ते यूपी सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था और पूछा कि कोरोना महामारी के दौर में क्या यात्रा को मंजूरी देना सही है। यूपी सरकार ने कांवड़ यात्रा की मंजूरी दी है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने इसे रद्द करने का फैसला किया है। 

इन सबके बीच कांवड़ यात्रा को लेकर केंद्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि कोविड महामारी के दौर में राज्यों क इसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए। केंद्र ने कहा कि राज्यों को मौजूदा दौर में ऐसा सिस्टम तैयार करना चाहिए ताकि गंगा का पवित्र जल श्रद्धालुओं तक टैंकर से पहुंच सके।

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, 'ये वर्षों पुरानी परंपरा है औ धार्मिक भावनाओं को देखते हुए राज्यों को जरूर ऐसा सिस्टम तैयार करना चाहिए। राज्यों को सुनिश्चित करना चाहिए कि गंगाजल श्रद्धालुओं तक पहुंचे और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सभी कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाए।' 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित