लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने पटना उच्च न्यायालय में आठ नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने दो न्यायिक अधिकारियों और छह अधिवक्ताओं को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाले तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने इस बारे में 23 सितंबर को हुई बैठक में निर्णय किया और प्रस्ताव को सोमवार को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किया गया।

जिन न्यायिक अधिकारियों के नामों को न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत करने की मंजूरी दी गई हैं वे हैं नवनीत कुमार पांडेय और सुशील कुमार पंवार।

कॉलेजियम ने छह अधिवक्ताओं को पटना उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

जिन अधिवक्ताओं के नाम को मंजूरी दी गई है उनमें खातिम रेजा, संदीप कुमार, डॉ. अंशुमान पांडेय, पूर्णेंदु सिंह, सत्यव्रत वर्मा और राजेश कुमार वर्मा शामिल हैं।

उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के मामले देखने वाले तीन सदस्यीय कॉलेजियम में सीजेआई के अलावा न्यायमूर्ति यू. यू. ललित और न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू