लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को नारद रिश्वत मामले में अपील वापस लेने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपनी अपील वापस लेने की अनुमति दे दी, जिसने तृणमूल कांग्रेस के तीन नेताओं सहित चार नेताओं को नारद रिश्वत मामले में घर में ही नजरबंद रखने की अनुमति दी थी। साथ ही शीर्ष अदालत ने कहा कि वह एजेंसी के खिलाफ ‘धरना’ को सही नहीं मानती है, लेकिन आरोपियों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता बाधित नहीं होनी चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने मामले में आरोप पत्र दायर होने के बाद टीएमसी नेताओं द्वारा प्रदर्शन और गिरफ्तारियों की सीबीआई की कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी की लेकिन बाद में कहा, ‘‘हमने गुण-दोषों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। (सीबीआई की विशेष अनुमति) याचिका को वापस लेने की अनुमति दी जाती है।’’

न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति बी. आर. गवई की अवकाशकालीन पीठ ने कहा, ‘‘कलकत्ता उच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा अपना विचार दिए जाने के बाद हम मामले पर गौर करेंगे। हम गुण-दोष के आधार पर कुछ भी आदेश पारित नहीं करना चाहते हैं। सॉलिसीटर जनरल ने स्वीकार किया है कि मामले पर पांच न्यायाधीशों की पीठ सुनवाई कर रही है और उन्होंने आग्रह किया है कि उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए ताकि यहां उठाए गए सभी मुद्दों को उच्च न्यायालय के समक्ष उठाया जा सके। अन्य सभी पक्षों को भी इस तरह के सभी मुद्दे उठाने की स्वतंत्रता है।’’

उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई की अपील पर करीब एक घंटे तक सुनवाई की और कहा कि वह उच्च न्यायालय की पीठ को मामले पर सुनवाई करने और निर्णय करने के अवसर से वंचित नहीं करना चाहती है। पीठ ने कहा कि उसके पास संविधान पीठ के फैसले पर विचार करने का अवसर होगा।

बहरहाल, सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सीबीआई को भीड़ की हिंसा का सामना करना पड़ा और उसे अपना काम करने से रोका गया।

पीठ ने कहा कि वह मंत्रियों द्वारा ‘धरना’ को सही नहीं मानती है लेकिन मुद्दा यह है कि क्या आरोपियों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता बाधित होनी चाहिए।

पीठ ने कहा, ‘‘हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम ‘धरना’ को सही नहीं मानते हैं। लेकिन अगर मुख्यमंत्री या कानून मंत्री कानून अपने हाथ में लेते हैं तो क्या इस कारण आरोपियों को दिक्कत आनी चाहिए। जिन लोगों ने कानून अपने हाथ में लिए आप उनके खिलाफ कार्यवाही कर सकते हैं।’’

वरिष्ठ वकील ए. एम. सिंघवी, सिद्धार्थ लूथरा, समीर सोढ़ी, कुणाल वजानी और देवांजन मंडल आरोपियों की तरफ से पेश हुए। वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने मामले में पश्चिम बंगाल सरकार का प्रतिनिधित्व किया।

उच्च न्यायालय ने 21 मई को पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों, एक विधायक और कोलकाता के पूर्व महापौर को जेल से हटाकर उनके घरों में ही नजरबंद करने के आदेश दिए थे।

उच्च न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की पीठ ने 24 मई को मामले में सुनवाई की और मामले में सुनवाई स्थगित करने के सीबीआई के आग्रह को मानने से इंकार कर दिया।

नारद स्टिंग टेप मामले में पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री फरहाद हकीम, पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी, टीएमसी के विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व महापौर शोभन चटर्जी को सीबीआई ने पिछले सोमवार को गिरफ्तार किया था। उच्च न्यायालय के 2017 के एक आदेश पर एजेंसी मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!