लाइव न्यूज़ :

कोलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कई नामों पर किया विचार, इन्हें मिली मंजूरी

By भाषा | Updated: January 19, 2019 05:27 IST

कोलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए दो न्यायिक अधिकारियों के नाम पर भी विचार किया, जिसमें उसने गणेडीवाला को तरक्की के लिए उपयुक्त पाया जबकि एस बी अग्रवाल का नाम वापस भेज दिया गया। 

Open in App

उच्चतर न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति करने वाले उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने अलग-अलग उच्च न्यायालयों में न्यायाधीश के पदों पर नियुक्ति के लिए कई वकीलों और न्यायिक अधिकारियों के नाम पर विचार किया और उनमें से तीन नामों पर मंजूरी दी। 

शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर डाले गए 16 जनवरी के प्रस्तावों के मुताबिक, पी वी गणेडीवाला को बंबई उच्च न्यायालय जबकि न्यायिक अधिकारी मनोजीत मोंडल और वकील संदीपन गांगुली को कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की मंजूरी दी गई है।

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाले कोलेजियम ने तीन वकीलों - वसीम सादिक नरगाल, नजीर अहमद बेग और शौकत अहमद मकरू - को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनाए जाने को मंजूरी नहीं दी। 

कोलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए दो न्यायिक अधिकारियों के नाम पर भी विचार किया, जिसमें उसने गणेडीवाला को तरक्की के लिए उपयुक्त पाया जबकि एस बी अग्रवाल का नाम वापस भेज दिया गया। 

न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति एस ए बोबडे की सदस्यता वाले तीन सदस्यीय कोलेजियम ने वकील अमित नेगी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त करने की अपनी पहले की सिफारिश वापस ले ली है। उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने उनके नाम को मंजूरी दे दी थी, लेकिन पुनर्विचार के लिए उनका नाम सीजेआई के पास वापस भेज दिया गया था। 

कोलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश पद पर नियुक्त करने को लेकर चार वकीलों के नाम पर भी विचार किया। कोलेजियम ने अनुशंसित नामों में से दो पर फैसला टाल दिया जबकि दो अन्य के नाम वापस भेज दिए गए। 

वकील कृष्णेंदु दत्ता और सौरभ किरपाल पर फैसला फिलहाल टाल दिया गया है और दो-तीन हफ्ते बाद इस पर विचार किया जाएगा जबकि प्रिया कुमार और संजॉय घोष के नाम दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पास वापस भेज दिए गए।

इनके अलावा, एक अन्य प्रस्ताव के तहत सात वकीलों - सुकांत गुप्ता, संजय वशिष्ठ, जसदीप सिंह गिल, मंसूर अली, सुनील कुमार सिंह पंवार, दीपिंदर सिंह नालवा और हर्ष बंगर - के नाम भी वापस भेज दिए गए। इन वकीलों के नाम पर यदि मंजूरी मिलती तो उन्हें पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया जाता। 

कलकत्ता उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को लेकर शीर्ष अदालत के कोलेजियम ने चार न्यायिक अधिकारियों और दो वकीलों के नाम पर विचार किया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं