लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके पर पेटेंट छूट का समर्थन महत्वपूर्ण कदमः अमेरिकी प्रभारी राजदूत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई अमेरिका कोविड-19 टीकों पर पेटेंट छूट को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सर्वसम्मति आधारित निर्णय की प्रतीक्षा किए बिना टीकों की उपलब्धता के लिए भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर प्रयासों को तेज कर रहा है। एक वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक ने मंगलवार को यह बात कही।

अमेरिका के प्रभारी राजदूत डेनियल स्मिथ ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के पेटेंट छूट के प्रस्ताव का समर्थन करने के बाइडन प्रशासन निर्णय को भी महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

उन्होंने कहा, '' मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि यह बाइडन प्रशासन द्वारा उठाया गया यह महत्वपूर्ण कदम है और उसने भारत व दक्षिण अफ्रीका की कोविड-19 टीकों पर बौद्धिक संपदा प्रतिबंधों से छूट की पहल को समर्थन दे इसे आगे बढ़ाया है। ''

मीडिया के साथ ऑनलाइन संवाद में स्मिथ ने कहा, "हम सिर्फ चीजों के होने का इंतजार नहीं कर रहे हैं। हम कोविड-19 टीकों का उत्पादन बढ़ाने और उनकी उपलब्धता में वृदिध के लिए भारत व अन्य देशों के साथ मिलकर अपने सभी प्रयासों में तेजी ला रहे हैं। "

वह प्रस्ताव पर डब्ल्यूटीओ के निर्णय पर पहुंचने के लिए लगने वाली संभावित समय सीमा को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, "डब्ल्यूटीओ आम सहमति पर आधारित संगठन है। इसलिए हम आगे बढ़ने के लिए डब्ल्यूटीओ में अपने सहयोगियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।"

स्मिथ ने कहा कि अमेरिका कोविड-19 टीकों के उत्पादन के लिए भारत द्वारा मांगे गए कच्चे माल और अन्य आपूर्ति की सूची को लेकर भी काम कर रहा है।

उन्होंने कहा "भारत में टीकों के निर्माण को लेकर आवश्यक कच्चे माल और अन्य सामग्री को लेकर हमें भारत सरकार से एक सूची मिली है। हम अब इस सूची पर उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि यह तय किया जा सके कि क्या उपलब्ध है, हम क्या उपलब्ध करा सकते हैं और कितनी जल्दी उपलब्ध करा सकते हैं।"

स्मिथ ने कहा कि अमेरिका टीका उत्पादन के प्रयासों में भारत की मदद को लेकर प्रतिबद्ध है।

स्मिथ ने कहा, "हम मानते हैं कि भारत की मदद कर हम न सिर्फ भारत बल्कि तमाम दूसरे लोगों की भी मदद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू