लाइव न्यूज़ :

'एक राज्य, एक राजधानी' के समर्थकों ने अनिश्चितकालीन उपवास शुरू किया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:39 IST

Open in App

देहरादून, 13 दिसंबर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा देने की मांग को लेकर 'एक राज्य एक राजधानी' के समर्थकों ने प्रवीन सिंह काशी की अगुवाई में सोमवार को यहां अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

इस मौके पर काशी ने कहा, ‘‘उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में दो राजधानियां रखने का कोई औचित्य नहीं है। यह ब्रिटिश युग की अवधारणा है और करदाताओं के धन की बर्बादी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी का दर्जा नहीं दिया जाना पहाड़ के खिलाफ राजनीति का परिणाम है ।

गैरसैंण को पिछले साल मार्च में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया गया था ।

काशी ने कहा कि जब तक सरकार गैरसैंण में नहीं बैठेगी, तबतक वह पहाड के लिए कृषि और औद्योगिक नीति नहीं बना पाएगी जिसके अभाव में पहाड से पलायन नहीं रूक रहा है ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण से अब तक पहाड से 35 लाख लोग पलायन कर चुके हैं और 400 गांव भुतहा गांवों में तब्दील हो गए हैं ।

काशी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य विधानसभा के हाल में संपन्न शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस ने भी गैरसैंण का मुददा नहीं उठाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू