लाइव न्यूज़ :

राकांपा नेता शशिकांत शिंदे के समर्थकों ने पार्टी के सतारा स्थित कार्यालय पर किया पथराव

By भाषा | Updated: November 23, 2021 14:08 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 23 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधान पार्षद शशिकांत शिंदे मंगलवार को सतारा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक का चुनाव एक वोट से हार गए, जिसके बाद उनके समर्थकों ने पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा शहर में पार्टी कार्यालय पर कथित तौर पर पथराव किया।

शिंदे को उनके प्रतिद्वंद्वी ज्ञानदेव रांजणे ने चुनाव में एक वोट से मात दी। चुनाव के परिणाम की घोषणा मंगलवार को ही की गई।

पथराव की घटना की पुष्टि करते हुए सतारा के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार शिंदे ने कहा कि शशिकांत शिंदे के 7-8 समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

वहीं, शिंदे ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए घटना पर माफी मांगी और कहा कि वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उसके प्रमुख शरद पवार के एक वफादार कार्यकर्ता हैं।

शिंदे ने कहा, ‘‘ मुझे चुनाव में एक वोट से हार मिली है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए। मेरे लिए, राकांपा, शरद पवार और अजित पवार ही सबकुछ हैं। मेरी हार के पीछे साजिश थी और आने वाले दिनों में इसका पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही, चुनाव के दौरान मैंने ढिलाई बरती जो मुझे महंगी पड़ी।’’

उन्होंने अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील भी की। शिंदे ने कहा, ‘‘ मैं, पवार साहेब, अजित पवार, जयंत पवार और सुप्रिया सुले से अपने समर्थकों की ओर से माफी मांगता हूं। वे (समर्थक) हार की वजह से भावुक हो गए थे।’’

यह पूछने पर कि हार के लिए कौन जिम्मेदार है, शिंदे ने कहा कि वह इस बारे में बाद में बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग