लाइव न्यूज़ :

राकांपा नेता शशिकांत शिंदे के समर्थकों ने पार्टी के सातारा स्थित कार्यालय पर किया पथराव

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:14 IST

Open in App

पुणे (महाराष्ट्र), 23 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधान पार्षद शशिकांत शिंदे मंगलवार को सातारा जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक का चुनाव एक वोट से हार गए, जिसके बाद उनके समर्थकों ने पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा शहर में पार्टी कार्यालय पर कथित तौर पर पथराव किया।

शिंदे को उनके प्रतिद्वंद्वी ज्ञानदेव रांजणे ने चुनाव में एक वोट से मात दी। चुनाव के परिणाम की घोषणा मंगलवार को ही की गई।

पथराव की घटना की पुष्टि करते हुए सातारा के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार शिंदे ने कहा कि शशिकांत शिंदे के 7-8 समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

वहीं, शिंदे ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए घटना पर माफी मांगी और कहा कि वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उसके प्रमुख शरद पवार के एक वफादार कार्यकर्ता हैं।

शिंदे ने कहा, ‘‘ मुझे चुनाव में एक वोट से हार मिली है और इसे स्वीकार किया जाना चाहिए। मेरे लिए, राकांपा, शरद पवार और अजित पवार ही सबकुछ हैं। मेरी हार के पीछे साजिश थी और आने वाले दिनों में इसका पर्दाफाश किया जाएगा। साथ ही, चुनाव के दौरान मैंने ढिलाई बरती जो मुझे महंगी पड़ी।’’

उन्होंने अपने समर्थकों से संयम बरतने की अपील भी की। शिंदे ने कहा, ‘‘ मैं, पवार साहेब, अजित पवार, जयंत पवार और सुप्रिया सुले से अपने समर्थकों की ओर से माफी मांगता हूं। वे (समर्थक) हार की वजह से भावुक हो गए थे।’’

यह पूछने पर कि हार के लिए कौन जिम्मेदार है, शिंदे ने कहा कि वह इस बारे में बाद में बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र