लाइव न्यूज़ :

राज ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पोस्ट करने वाले शख्स के साथ MNS कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

By भाषा | Updated: April 16, 2019 03:27 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने पर उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की।

Open in App

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर पार्टी अध्यक्ष राज ठाकरे के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने पर उपनगरीय क्षेत्र घाटकोपर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। यह घटना आठ अप्रैल को हुई और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर है।

वीडियो में मनसे कार्यकर्ता घाटकोपर (पूर्व) में एक व्यक्ति के घर में प्रवेश करते हुए और उसके परिवार के सदस्यों के सामने उसकी पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पार्टी ने भी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर यह वीडियो डाल दिया है। क्लिप में मनसे कार्यकर्ता ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर उस व्यक्ति से दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं और उसे महाराष्ट्र के लोगों, पार्टी और पार्टी अध्यक्ष से माफी मांगने के लिए मजबूर करते हुए भी नजर आ रहे हैं ।

उससे उठक-बैठक भी करायी गयी। इस व्यक्ति की उम्र करीब 30 वर्ष है। मनसे के फेसबुक पेज पर इस व्यक्ति को भाजपा का ‘अंध भक्त’ और ‘स्वयंभू चौकीदार’ बताया गया है। पार्टी ने कहा कि इस व्यक्ति को पंतनगर थाने ले जाया गया जहां गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया गया। मनसे ने फेसबुक पेज पर लिखा,‘‘यदि कोई मनसे प्रमुख के बारे में बुरा बोलता है तो हम उसके घर में घुसकर उसे मारने के लिए तैयार हैं।’’ भाषा राजकुमार प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :राज ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं