लाइव न्यूज़ :

असम में कांग्रेस से टिकट चाह रहे उम्मीदवार पर दूसरे आकांक्षी प्रत्याशी के समर्थकों ने किया हमला

By भाषा | Updated: March 7, 2021 23:06 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात मार्च असम में रविवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के आयोजन स्थल के बाहर हुए हमले में पार्टी से टिकट चाह रहे एक उम्मीदवार घायल हो गए। पार्टी से टिकट चाह रहे एक अन्य नेता के समर्थकों ने यह हमला किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी की एक महिला नेता भी इस घटना में घायल हो गईं।

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर निर्णय के लिए गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित एक लक्जरी रिसॉर्ट में उच्च स्तरीय बैठक चल रही है।

कमलपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के सैकड़ों समर्थक सुबह यह खबर फैलने के बाद कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित हुए कि उसी सीट से असम गण परिषद (अगप) विधायक सत्यब्रत कलिता के कांग्रेस में शामिल होने और वहां से उन्हें टिकट मिलने की संभावना है।

अगप ने यह सीट अपनी सहयोगी पार्टी भाजपा को सौंप दी है, जिसने यहां से दिगंत कालिता को मैदान में उतारा है।

हरीश पटवारी और किशोर भट्ट के समर्थकों ने सत्यब्रत कलिता को टिकट देने के विचार का विरोध किया।

सूत्रों ने बताया कि नारेबाजी के बीच भट्ट के समर्थकों के कथित हमले में पटवारी को चेहरे पर चोट लग गई, जब वह कार्यक्रम स्थल के अंदर जा रहे थे।

एक अन्य महिला नेता को भी हाथापाई के दौरान चोट लगी।

कांग्रेस नेताओं के सुरक्षा अधिकारियों ने फिर भीड़ को नियंत्रित किया और बाद में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई भी बैठक से बाहर आए और भीड़ से कहा कि वहां से चले जाएं, अन्यथा सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू