लाइव न्यूज़ :

पायलट को जन्मदिन की बधाई देने उमड़े समर्थक

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:14 IST

Open in App

(शीर्षक व कॉपी में संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)

जयपुर, सात सितंबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिन पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने मंगलवार को उनके जयपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए पायलट को शुभकामनाएं भेजीं।

पायलट ने अपना 44वां जन्मदिन जयपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी निवास पर मनाया।

इसके बाद दोपहर में उन्होंने अपने निवास स्थान पर बनाए गए मंच से राज्य भर से आए अपने समर्थकों व शुभचिंतकों से भेंट की। लोगों ने उन्हें गुलदस्ते, चित्र आदि भेंट कर अपनी बधाई दी। इस दौरान उनके निवास के सामने बड़ी संख्या में समर्थक विशेषकर युवा मौजूद थे।

वहीं मुख्यंमत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, राज्य सरकार में मंत्री डा रघु शर्मा, ममता भूपेश व सुखराम बिश्नोई तथा केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित अनेक नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए पायलट को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

पायलट के समर्थकों ने उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोमवार को राज्यभर में वृक्षारोपण किया था। राजधानी जयपुर में अनेक जगह पर पायलट को जन्मदिन की बधाई देने वाले बड़े बड़े पोस्टर लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग