लाइव न्यूज़ :

पायलट का जन्मदिन की बधाई देने उमड़े समर्थक

By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:48 IST

Open in App

जयपुर, छह सितंबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट के जन्मदिन पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने मंगलवार को उनके जयपुर स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए पायलट को शुभकामनाएं भेजीं।

पायलट ने अपना 44वां जन्मदिन जयपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी निवास पर मनाया। उन्होंने सुबह में स्थित खोले के हनुमान जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा देश–प्रदेश की खुशहाली व सुख-सम्पन्नता की कामना की।

इसके बाद दोपहर में उन्होंने अपने निवास स्थान पर बनाए गए मंच से राज्य भर से आए अपने समर्थकों व शुभचिंतकों की शुभकामनाएं लीं। लोगों ने उन्हें गुलदस्ते, चित्र आदि भेंट कर अपनी बधाई दी। इस दौरान उनके निवास के सामने बड़ी संख्या में समर्थक विशेषकर युवा मौजूद थे।

वहीं मुख्यंमत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, राज्य सरकार में मंत्री डा रघु शर्मा, ममता भूपेश व सुखराम बिश्नोई तथा केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित अनेक नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए पायलट को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

पायलट के समर्थकों ने पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष में सोमवार को राज्यभर में वृक्षारोपण किया था। राजधानी जयपुर में अनेक जगह पर पायलट को जन्मदिन की बधाई देने वाले बड़े बड़े पोस्टर लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो